ओवर ब्रिज पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक खड़ी रहने से ट्रैफिक चरमराई

Updated at : 03 Dec 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
ओवर ब्रिज पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक खड़ी रहने से ट्रैफिक चरमराई

ओवर ब्रिज पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक खड़ी रहने से ट्रैफिक चरमराई

विज्ञापन

– ओवर ब्रिज से लेकर जीआरपी चौक तक लगा लंबा जाम कटिहार शहर के ओवर ब्रिज पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक खड़ी रहने के कारण बुधवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा सी गयी है. जिला मुख्यालय को शहरी क्षेत्र से जोड़ने वाली मुख्य मार्ग रेलवे ओवर ब्रिज पर एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक खड़ी रहने के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा सी गयी थी. ट्रैफिक थानाध्यक्ष अनिल कुमार, दिनेश कुमार सहित ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हुए थे. शहीद चौक से लेकर जीआरपी चौक तक ट्रैफिक व्यवस्था बहाल करने को लेकर मुख्य सड़क के बीच ट्रैफिक पुलिस व जिला पुलिस तैनात थी. ट्रैफिक पुलिस व्यवस्थाओं को बनाये रखने के लिए वाहन चालक को अपनी दिशा से गाड़ी चलाने का निर्देश देते दिखे. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के पास ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी वन वे कर आवागमन को सुगम बना रहे थे. ट्रक की टक्कर बाइक से हो गई थी. घटना में बाइक सवार एक युवक व महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना को देख चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. मुख्य मार्ग पर ट्रक खड़ी रहने के कारण शहरवासी को जाम की समस्या से जूझना पड़ा. तीन पहिया व चार पहिया वाहनों को किया वन वे ओवर ब्रिज पर खड़ी ट्रक के कारण होने वाली जाम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी ने जीआरपी चौक से ओवर ब्रिज का मार्ग कुछ घंटे के लिए वन वे कर दिया. जिस कारण धीरे-धीरे ओवर ब्रिज का जाम हटा तथा अवागमन आगमन सुगम हुई. हालांकि इस दौरान लोगोंको कुछ समस्या हुई. लेकिन धीरे-धीरे ट्रैफिक व्यवस्था बहाल हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन