रामनवमी शोभायात्रा को ले ट्रैफिक डीएसपी ने जारी किया वाहन परिचालन को गाइडलाईन

रामनवमी शोभायात्रा को ले ट्रैफिक डीएसपी ने जारी किया वाहन परिचालन को गाइडलाईन
– 10 बजे से शोभा यात्रा तक शहरी क्षेत्रों में वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. – सुबह छह बजे से रात्री दस बजे तक शहरी क्षेत्रों में बड़े वाहनों का प्रवेश रहेगा निषेध – छोटे वाहन वैकेल्पिक मार्ग से कर सकेंगे आवाजाही. कटिहार रामनवमी के अवसर पर शहर में निकलने वाले शोभा यात्रा को लेकर पुलिस उपाधीक्षक, यातायात ने गाइडलाइन जारी की है. डीएम आशुतोष द्विवेदी एवं एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर डीएसपी सद्दाम हुसैन ने कहा कि शोभायात्रा को लेकर शहर की ओर आने वाले सभी बड़े वाहनों का प्रवेश सुबह 06.00 बजे से रात्री 10.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा जबकि, सभी छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्गो की व्यवस्था उपर्युक्त निर्देशों के अनुसार रहेगा. आपातकालीन सेवा से जुड़े वाहनों पर उपर्युक्त यातायात प्रतिबंध व्यवस्था लागू नहीं रहेंगी.रामनवमी शोभायात्रा के कारण नगर क्षेत्र में भारी भीड़ होने की संभावना है. अतः वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने का निर्देश दिए हैं तथा छोटे वाहनों का भी शहरी क्षेत्रों में दस बजे से लेकर यात्रा समाप्ति तक छोटे वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. इन मार्गों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध डीएसपी ने बताया कि गौशाला गेट (रेल ओवरब्रिज) की ओर से सभी प्रकार वाहनों के लिए कटिहार शहर में प्रवेश पूरी तरह निषेध रहेगा. सुरतुलसी कॉलेज मोड़ से कटिहार शहर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा. जीआरपी चौक से शहीद चौक की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा.भट्टा मोड़ से तीनगछिया बाजार समिति की ओर सभी प्रकार के वाहनों के लिए प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. चंद्रमा चौक से रेलवे स्टेशन में करेंगे इस रूट का उपयोग चंद्रमा चौक से सिरसा मोड़ होते हुए शहर की ओर आने वाले सभी छोटे वाहन अम्बेदकर चौक के रास्ते, मिरवाईवाड़ी होते हुए, मनिहारी मोड़ के रास्ते जीआरपी चौक (कटिहार रेलवे जंक्शन) तक जाएंगे. जबकि, चंद्रमा चौक से भगवान चौक होते हुए कटिहार शहर की ओर आने वाली सभी छोटे वाहन शनिदेव मंदिर (अनाथालय रोड) तक जाएगें. उसके आगे सभी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा. दलन से रेलवे स्टेशन जाने का रूट दलन आईपीजी मॉल की तरफ से कटिहार शहर की ओर आने वाले सभी छोटे वाहनों का प्रवेश बीएमपी-7 होते हुए अम्बेदकर चौक, मिरचाईवाड़ी तक होगा, जहां से वे कटिहार रेलवे स्टेशन अथवा गेावाड़ी की तरफ जा सकते है. मनिहारी की ओर से आने वाले वाहन मनिहारी की ओर से कटिहार नगर की ओर आने वाले सभी प्रकार के छोटे वाहनो का प्रवेश उदामा रेखा. शरीफगंज नाका नं-2. भट्ठा मोड़ से ना होकर वेशर्मापुल होते हुए NH-131A से आगे बढ़कर आई.पी.जी. मॉल (दलन) होते हुए बी.एम.पी.-07 के रास्ते अम्बेडकर चौक से सीधे कटिहार जंक्शन तक होगा. जबकि कोढ़ा की ओर जाने वाले वाहन अम्बेडकर चौक से मिरचाईबाडी हनुमान मंदिर होते हुए हाजीपुर कोलासी के रास्ते अथवा बालूघाट के रास्ते सेमापुर होते हुए रामपुर से गेड़ावाड़ी की ओर जाएंगे. प्राणपुर से आने वाले सभी वाहन चालक एन एच 131 ए दलन होकर करेंगे आवागमन प्राणपुर से कटिहार शहर की ओर आने वाले सभी छोटे वाहनों का प्रवेश NH-131A के रास्ते आई. पी.जी. मॉल (दलन) होते हुए बी.एम.पी.-07 के रास्ते अम्बेडकर चौक से सीधे कटिहार जंक्शन तक होगा. जबकि कोढ़ा की ओर जाने वाली वाहन अम्बेडकर चौक से मिरचाईबाडी हनुमान मंदिर होते हुए हाजीपुर कोलासी के रास्ते कोढ़ा की ओर जाएंगे. पूर्णिया प्राणपुर आवागमन करने वाले फोरलेन का करेंगे उपयोग, शहर में नहीं करेंगे प्रवेश पूर्णियां की ओर से प्राणपुर एवं मनिहारी जाने के प्रवेश कटिहार शहर से ना होकर NH-131A के रास्तें होंगी. गेड़ाबाड़ी आवागमन करने वाले वाहन चालक सेमापुर मोड़ होकर चलेंगे.गेड़ाबाड़ी की ओर से मनिहारी, प्राणपुर, दलन, पूर्णियाँ जाने वाले सभी छोटे वाहन कोढ़ा थाना अंतर्गत NH-81 पर अवस्थित सेमापुर मोड़ से रामपुर, हवाई अड्डा की ओर से उदामारेखा होते हुए NH-131A होते हुए मनिहारी, प्राणपुर, दलन, पूर्णियों की ओर जा सकते है. गेडावाड़ी से कटिहार रेलवे जंक्शन जाने के लिए सभी छोटे वाहन कारगील चौक, मनिहारी मोड होते हुए जीआरपी चौक तक जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




