लूटी गयी मक्का सहित ट्रैक्टर बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 20 May 2026 5:35 PM

विज्ञापन

लूटी गयी मक्का सहित ट्रैक्टर बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन

बलिया बेलौन सालमारी थाना क्षेत्र के गोगरा गांव के पास पहले से घात लगा कर बैठे अपराधिशें ने चालक को बंदी बना कर मक्का लदे ट्रैक्टर को जब्त कर मक्का सहित ट्रैक्टर लेकर फरार होने पर पीड़ित किसान अमरनाथ मंडल ने सालमारी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाने के बाद सालमारी थाना की पुलिस हरकत में आने के बाद घटना के 12 घंटा के अन्दर पीड़ित के निशानदेही पर व पुलिस अनुसंधान के आधार पर अज्ञात अपराधी की पहचान कर आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ ट्रैक्टर सहित मक्का को बरामद करने में सफल हुई. पीड़ित किसान ने आवेदन देकर बताया है कि वह 50 क्विंटल मक्का लेकर गुलाब बाग मंडी जा रहा था कि मंगलवार के प्रातःकाल 2.40 बजे में गोगरा गांव के पास पांच अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रैक्टर को रोकर उसे बंदी बना कर मक्का के खेत में ले जाकर बांध दिया. कई घंटा के बाद खाली ट्रैक्टर वापस करने के बाद उसे छोड़ा गया. इस घटना की लिखित शिकायत सालमारी थाना में किये. थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने बताया की आवेदन मिलने के बाद सअनि निप्पू कुमार के सहयोग से अनुसंधान के आधार पर पहचान कर दोनों आरोपित को गिरफ्तार किया है. ट्रैक्टर और लूटा गया मक्का को बरामद कर लिया है. आवेदन मिलते ही अज्ञात के खिलाफ कांड संख्या 87/26 दर्ज कर मामले का अनुसंधान में आरोपित युनुस, छोटू साह दोनों कदवा थाना क्षेत्र को गिरफ्तार करने पर उनके निशानदेही पर मक्का फसल को गांव से बरामद किया. अन्य आरोपित की शिनाख्त कर ली गयी है. शीघ्र ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. गिरफ्तार दोनों आरोपित को न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेजा गया है. लूट की बड़ी वारदात को घटना के कुछ ही घंटे बाद उद्भेदन करने के साथ आरोपित की गिरफ्तारी एवं लूटा गया मक्का बरामद करने की सराहना हो रही है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन