बलरामपुर में टोटो चालक की हत्या, मक्के के खेत में मिला शव

हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
बलरामपुर. बलरामपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत स्थित हरिपुर गांव में एक टोटो चालक का शव मक्के के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान भिलाई ग्राम निवासी 45 वर्षीय बाबूलाल नुनीया के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही बलरामपुर थानाध्यक्ष विकास पासवान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मृतक के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि बाबूलाल नुनीया टोटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी पत्नी की मृत्यु कुछ वर्ष पहले हो चुकी है. मृतक के तीन बेटियां और एक बेटा है. भाई के अनुसार बाबूलाल प्रतिदिन टोटो चलाने के बाद शाम को हरिपुर गांव में देसी शराब पीने जाया करते थे. हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस बलरामपुर थानाध्यक्ष विकास पासवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. थानाध्यक्ष ने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. फिलहाल गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










