आज हाथी पर सवार होकर आयेंगी मां दुर्गा, दो अक्टूबर को नर पर होगा प्रस्थान

आज हाथी पर सवार होकर आयेंगी मां दुर्गा, दो अक्टूबर को नर पर होगा प्रस्थान
– इस वर्ष 11 दिनों में दस पूजा होगा, हाथी समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है कटिहार जिले के सभी दुर्गा मंदिरों व आमलोगों ने नवरात्र की तैयारी पूरी कर ली है. इस साल मां दुर्गा का आगमन व प्रस्थान दोनों ही शुभ है. 22 सितंबर से नवरात्र की पहली पूजा से शुरू होगी. पंडित रूपेश कुमार झा ने बताया कि मां दुर्गा का आगमन इस बार हाथी पर हो रहा है, जिसे शुभ माना जाता है. हाथी पर आगमन से अच्छी बारिश के साथ अच्छी फसल तथा किसानों को लाभ का का सूचक है. हाथी समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है. मां दुर्गा का प्रस्थान मनुष्य यानि नर पर होने से काफी सुखद स्थिति का संकेत माना जाता है. इससे आने वाले समय में बेरोज़गारी की समस्या बहुत हद तक दूर होगी. नये उद्योग-रोजगार एवं तकनीकी विकास से आम जनमानस लाभान्वित होंगे. कहा, इस नवरात्र में आगमन प्रस्थान शुभता के साथ साथ बहुत अच्छा ग्रह योग का भी निर्माण हो रहा है. इस वर्ष मां दुर्गा की 10 पूजा 11 दिनों में पूर्ण होगी. एक पूजा की वृद्धि भी बहुत लंबे वर्षों के बाद होगी जो शुभ व फलदायक है. मां दुर्गा का आगमन सोमवार को यानि शिवजी का दिन है. कलिकाल में शिवो शक्ति कलियुगे शिव व शक्ति की आराधना से ही सब कल्याण संभव है. उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र भी काफी दिग्बल माना जाता है. 22 सितंबर को कलश स्थापना का समय पूरे दिन व देर रात्रि तक रहेगा. 23 को द्वितीया पूजा, 24 तृतीया, 25 को चौठ तथा 26 को भी चार ही पूजा रहेगा. प्रातः 06.49 तक मतलब कुष्मांडा देवी का पूजन दो दिन होगी. 27 को पंचमी, 28 षष्ठी, 29 सप्तमी तिथि तथा रात्रि में निशा पूजा की जाएगी. 30 सितम्बर को अष्टमी तथा अष्टमी उपवास होगा. एक अक्तूबर को नवमी तिथि हवण और दो अक्तूबर को विजया दसमी मनाया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




