मां कालरात्री की पूजा अर्चना में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Updated at : 25 Mar 2026 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
मां कालरात्री की पूजा अर्चना में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

मां कालरात्री की पूजा अर्चना में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विज्ञापन

कटिहार चैत्र नवरात्र के बुधवार को मां दुर्गा के सातवे स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा अर्चना बड़े ही विधि विधान से साथ की गई. दुर्गा मंदिर में सुबह महा आरती का आयोजन किया गया जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आरती में भाग लिये. मां आरती संपन्न होने के बाद श्रद्धालु मां के सामने अपना सिर झुकाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि के स्वरूप के बारे में बखान करते हुए बड़ी दुर्गा मंदिर के पुजारी ने बताया कि नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा की सातवीं शक्ति माता कालरात्रि की पूजा अर्चना होती है. शास्त्रों में माता कालरात्रि को शुभंकरी, महायोगीश्वरी और महायोगिनी भी कहा जाता है. माता कालरात्रि की विधिवत रूप से पूजा अर्चना और व्रत करने से मां अपने भक्तों को सभी बुरी शक्तियां और काल से बचाती हैं. अर्थात माता की पूजा करने के बाद भक्तों को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है. माता के इसी स्वरूप से सभी सिद्धियां प्राप्त होती है. इसलिए तंत्र मंत्र करने वाले माता कालरात्रि की विशेष रूप से पूजा अर्चना करते हैं. मान्यताओं के अनुसार देवी कालरात्रि शनि ग्रह को नियंत्रित करती हैं अर्थात इनकी पूजा से शनि के दुष्प्रभाव दूर होते हैं. माता कालरात्रि के नाम के उच्चारण मात्र से ही भूत, प्रेत, राक्षस और सभी नकारात्मक शक्तियां दूर भागती हैं, मां कालरात्रि दुष्टों का विनाश करने वाली हैं, और ये ग्रह-बाधाओं को भी दूर करने वाली हैं.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन