इंद्रपुरी की इशा राज को इंटरमीडिएट में आया 77.4 प्रतिशत

इंद्रपुरी की इशा राज को इंटरमीडिएट में आया 77.4 प्रतिशत
कटिहार इंटरमीडिएट वाषिक परीक्षा में वार्ड नम्बर दो के इंद्रपुरी निवासी विज्ञान संकाय की छात्रा इशा राज 77.4 प्रतिशत लाने में सफल रही है. इशा राज की माता किरण देवी कहती है कि उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल बठैली में उसका अंक सबसे अधिक है. तीन विषय अंग्रेजी में 90, हिन्दी में 75 और विज्ञान में 84 डिंक्सटिंशन मार्क्स हैं, जबकि कम्प्यूटर साइंस में 68,भौतिकी में 73 और रसायन शास्त्र में 65 अंक लाने में सफल रही है. इशा राज के पिता सुबोध कुमार यादव का कहना है कि उनकी पुत्री हमेशा से पठन पाठन में अव्वल रही है, उसको उम्मीद थी कि वह इससे भी अधिक अंक लायेगी. इंटर विज्ञान संकाय में 387 अंक लाकर काफी खुश है, वो कहती है कि आगे नीट की तैयारी कर डॉक्टर बनना चाहती है. वो घर पर ही रहकर मेनहत करना चाहती है. मोहल्लेवासियों व उनके परिजनों की ओर से बधाई देनेवालों की तांता सी लगी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










