आ गई सबसे छोटी Land Cruiser SUV, जानिए कीमत और फीचर्स

Updated:
विज्ञापन
Toyota Land Cruiser FJ

Land Cruiser FJ / Image: Toyota

Toyota ने Land Cruiser FJ को थाईलैंड में लॉन्च किया है. यह SUV 2.7L पेट्रोल इंजन, 166 PS पावर, 245 mm ग्राउंड क्लीयरेंस और ADAS सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है. भारत में इसका लोकल प्रोडक्शन 2028 में महाराष्ट्र के नये प्लांट में शुरू होगा. कीमत थाईलैंड में ₹36.5 लाख के आसपास है.

विज्ञापन

Toyota ने अपने नये SUV Land Cruiser FJ को आधिकारिक तौर पर थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है. यह मॉडल Land Cruiser परिवार का सबसे छोटा SUV है और कंपनी ने इसे बोल्ड, बॉक्सी डिजाइन और ऑफ-रोड क्षमता के साथ पेश किया है. भारत में इसकी लॉन्चिंग 2028 में तय है, जब Toyota महाराष्ट्र के नये प्लांट में इसका लोकल प्रोडक्शन शुरू करेगी.

Land Cruiser FJ: इंजन और परफॉर्मेंस

Land Cruiser FJ में 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 166 PS पावर और 245 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, पार्ट-टाइम 4WD और रियर डिफरेंशियल लॉक मिलता है. 18-इंच व्हील्स और 245 mm ग्राउंड क्लीयरेंस इसे ऑफ-रोडिंग के लिए कॉम्पैटिबल बनाते हैं.

डिजाइन और फीचर्स

SUV का डिजाइन बॉक्सी और दमदार है, जिसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, बॉडी क्लैडिंग, रनिंग बोर्ड और टेलगेट पर स्पेयर व्हील शामिल है. अंदर की ओर 12.3-इंच टचस्क्रीन, 7-इंच डिजिटल क्लस्टर, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और PM 2.5 एयर फिल्टर जैसी सुविधाएं दी गई हैं.

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी

Land Cruiser FJ में 7 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है. साथ ही इसमें ADAS सेफ्टी सूट भी मौजूद है.

कीमत और भारत लॉन्च

थाईलैंड में Land Cruiser FJ SUV एक ही फुली-लोडेड वेरिएंट में आयी है, जिसकी कीमत लगभग 1,269,000 THB (करीब ₹36.5 लाख) है. भारत में इसका लोकल प्रोडक्शन 2028 में शुरू होगा और उम्मीद है कि कीमत यहां के बाजार के मुताबिक ज्यादा कंपीटिटिव होगी.

यह भी पढ़ें: Nexon से Taisor तक, ₹10 लाख से कम में आती हैं ये टर्बो पेट्रोल SUVs, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें: Skoda Kushaq या Renault Duster? जानिए पावर, फीचर्स और कीमत में कौन है बेहतर

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola