Skoda Kushaq या Renault Duster? जानिए पावर, फीचर्स और कीमत में कौन है बेहतर
Published by : Shivani Shah Updated At : 24 Mar 2026 1:18 PM
Kushaq और Duster में कौन है बेहतर डील
SUV सेगमेंट में Skoda Kushaq Facelift और Renault Duster के बीच कड़ी टक्कर है. Kushaq बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस और DSG गियरबॉक्स ऑफर करती है, जबकि Duster ज्यादा पावर, एडवांस फीचर्स और बेहतर सेफ्टी के साथ आती है. यहां जानिए कौन सी SUV आपके लिए बेहतर ऑप्शन होगी.
Skoda ने हाल ही में भारत में अपनी Skoda Kushaq Facelift लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत 10.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अब इसका मुकाबला फिर से लॉन्च हुई Renault Duster से है. दोनों SUVs एक जैसे ग्राहकों को टारगेट करती हैं, लेकिन कीमत, इंजन और फीचर्स में काफी अंतर है. ऐसे अगर आप इन दोनों में से किसी SUV को खरीदने का सोच रहे हैं, तो यहां उनकी कीमत और इंजन ऑप्शन्स पर एक नजर डालना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, जिससे सही फैसला लेना आसान हो जाएगा.
Skoda Kushaq Facelift Vs Renault Duster: इंजन और परफॉर्मेंस
Skoda Kushaq Facelift में पहले जैसे ही टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलते हैं:
- 1.0L TSI इंजन – 115 hp और 178 Nm टॉर्क
- 1.5L TSI इंजन – 150 hp और 250 Nm टॉर्क
गियरबॉक्स ऑप्शन:
- 6-स्पीड मैनुअल
- 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक (1.0L)
- 7-स्पीड DCT (1.5L)
नई Duster CMF-B प्लेटफॉर्म पर आती है और इसमें ज्यादा इंजन ऑप्शन मिलते हैं:
- 1.0L टर्बो पेट्रोल – 100 hp और 160 Nm (6-स्पीड मैनुअल)
- 1.3L Turbo TCe 160 इंजन – 163 hp और 280 Nm
गियरबॉक्स ऑप्शन:
- 6-स्पीड मैनुअल
- 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT)
देखा जाए, तो Duster ज्यादा पावरफुल इंजन ऑप्शन देती है, जबकि Kushaq में DSG जैसे प्रीमियम गियरबॉक्स का फायदा मिलता है. ऐसे में अगर आप ज्यादा पावर चाहते हैं, तो Renault Duster का Turbo 160 इंजन बेहतर है. वहीं, Skoda Kushaq अपने स्मूद इंजन और 7-स्पीड DSG के साथ बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगी.
Skoda Kushaq Facelift Vs Renault Duster: फीचर्स और टेक्नोलॉजी
Kushaq Facelift के फीचर्स
- पैनोरमिक सनरूफ
- वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स
- वायरलेस चार्जिंग
- ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल
- रियर सीट मसाज (सेगमेंट में खास फीचर)
Renault Duster के फीचर्स
- 10.1-इंच टचस्क्रीन
- 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर
- एंबिएंट लाइटिंग
- वेंटिलेटेड सीट्स
- ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
- पावर्ड टेलगेट
फीचर्स के मामले में भी Duster ज्यादा एडवांस और टेक-लोडेड है.
Skoda Kushaq Facelift Vs Renault Duster: सेफ्टी फीचर्स
Kushaq
- 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड)
- पार्किंग सेंसर, कैमरा
- TPMS
Renault Duster
- 6 एयरबैग
- 360-डिग्री कैमरा
- ESC, ABS
- Level 2 ADAS
- डिस्क ब्रेक (सभी पहियों पर)
सेफ्टी में Duster आगे है, खासकर ADAS और 360 कैमरा के कारण.
Skoda Kushaq Facelift: वेरिएंट वाइज कीमत
Classic+
- 1.0 TSI MT: ₹10.69 लाख
- 1.0 TSI AT: ₹12.69 लाख
Signature
- 1.0 TSI MT: ₹14.59 लाख
- 1.0 TSI AT: ₹15.59 लाख
Sportline
- 1.0 TSI MT: ₹14.74 लाख
- 1.0 TSI AT: ₹15.74 लाख
Prestige
- 1.0 TSI MT: ₹16.79 लाख
- 1.0 TSI AT: ₹17.59 लाख
- 1.5 TSI DSG: ₹18.79 लाख
Monte Carlo (टॉप वेरिएंट)
- 1.0 TSI AT: ₹17.89 लाख
- 1.5 TSI DSG: ₹18.99 लाख
Renault Duster: वेरिएंट वाइज कीमत
Authentic (बेस वेरिएंट)
- Turbo TCe 100 MT: ₹10.49 लाख (R Pass के साथ के साथ ₹10.29 लाख)
Evolution
- Turbo TCe 100 MT: ₹11.69 लाख (R Pass के साथ ₹11.39 लाख)
- Turbo TCe 160 MT: ₹12.99 लाख (R Pass के साथ ₹12.69 लाख)
- Turbo TCe 160 DCT: ₹14.49 लाख (R Pass के साथ ₹13.99 लाख)
Techno
- Turbo TCe 100 MT: ₹13.49 लाख (R Pass के साथ ₹13.19 लाख)
- Turbo TCe 160 MT: ₹14.49 लाख (R Pass के साथ ₹14.19 लाख)
- Turbo TCe 160 DCT: ₹15.89 लाख (R Pass के साथ ₹15.49 लाख)
Techno+
- Turbo TCe 160 MT: ₹15.29 लाख (R Pass के साथ ₹14.99 लाख)
- Turbo TCe 160 DCT: ₹16.69 लाख (R Pass के साथ ₹16.29 लाख)
Iconic (टॉप वेरिएंट)
- Turbo TCe 160 MT: ₹16.99 लाख (R Pass के साथ ₹16.59 लाख)
- Turbo TCe 160 DCT: ₹18.49 लाख (R Pass के साथ ₹18.09 लाख)
किसे खरीदें?
अगर आप ड्राइविंग एक्सपीरियंस, DSG गियरबॉक्स और प्रीमियम टच चाहते हैं, तो Kushaq बेहतर ऑप्शन है. हालांकि, अगर आपको ज्यादा फीचर्स, ज्यादा पावर और एडवांस सेफ्टी चाहिए, तो Duster ज्यादा अच्छा ऑप्शन है. खास बात तो डस्टर की कीमत Kushaq से कम है.
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki Fronx vs Brezza: कौन सी SUV रहेगी आपके लिए बेस्ट? देखें कंपैरिजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










