पूर्णिया की धरती से आज पीएम करेंगे सीमांचल के लिए सौगातों की बरसात

Updated at : 14 Sep 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया की धरती से आज पीएम करेंगे सीमांचल के लिए सौगातों की बरसात

पूर्णिया की धरती से आज पीएम करेंगे सीमांचल के लिए सौगातों की बरसात

विज्ञापन

कटिहार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल पूर्णिया में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा में शामिल होने के लिए ट्रेन मार्ग से पूर्णिया जाने के क्रम में कटिहार में मिरचाईबाड़ी स्थित विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के आवासीय कार्यालय में समीक्षात्मक बैठक एवं प्रेस को संबोधित किया. प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी बिहार को और खास करके सीमांचल को बड़ी सौगात देने का कार्य पूर्णिया की धरती से करेंगे. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जहां एक और पूर्णिया सज धज कर तैयार है. कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधेपुरा साहित सीमांचल की लाखों जनता प्रधानमंत्री को देखने के लिए उनके जनसभा में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं. प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्णिया में आयोजित विशाल जनसभा को लेकर रविवार को कटिहार में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से सभी आवश्यक जानकारी साझा की. इसके बाद तैयारी के लिए आयोजित बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सबको आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि कि इस जनसभा में बिहार के हरेक नागरिक की ऊर्जा और उम्मीदों का अद्भुत संचार होगा और यह हमारी एनडीए की विजय यात्रा को और भी सशक्त बनाएगा. समीक्षात्मक बैठक में क्षेत्रीय सह प्रभारी नरेश शाह, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन रंजन वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार अग्रवाल, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, जिला महामंत्री रामनाथ पांडेय, गोविंद अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम चौधरी, अशोक गुप्ता, धर्मनाथ तिवारी, मंजू चंद्रवंशी, पिंटू भगत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव कश्यप, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह, भास्कर सिंह सहित विधानसभा प्रभारी विधानसभा संयोजक सभी मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन