उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को अब प्रत्येक गुरुवार को होगा उद्यमी संवाद

Updated at : 02 Jan 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को अब प्रत्येक गुरुवार को होगा उद्यमी संवाद

उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को अब प्रत्येक गुरुवार को होगा उद्यमी संवाद

विज्ञापन

कटिहार जिले में औद्योगिक विकास को गति देने तथा उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को उद्यमी संवाद का आयोजन किया गया. जिला उद्योग केंद्र एवं बियाडा के तत्वाधान में आयोजित में आयोजित इस उद्यमी संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने की. जिलाधिकारी के दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत की. संवाद कार्यक्रम में डीएम ने सभी उद्यमियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को विस्तार से सुना. कटिहार उद्यमी संघ के अध्यक्ष द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में आवागमन के रास्ते, नाला व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, बियाडा परिसर की दीवार घेराव तथा असामाजिक तत्वों से संबंधित समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया गया. उद्यमियों ने इन समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए डीएम से अनुरोध किया. डीएम ने उद्यमियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को उनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने यह महत्वपूर्ण घोषणा की कि अब प्रत्येक गुरूवार की दोपहर 12:00 बजे से नियमित रूप से उद्यमी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसका उद्देश्य उद्यमियों को एक स्थायी मंच प्रदान करना है. जहां वे अपनी कठिनाइयां सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा. इस पहल से जिले में व्यापार-उद्योग के अनुकूल माहौल बनाने तथा औद्योगिक विकास को नयी गति मिलने की उम्मीद है. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमित कुमार, नगर आयुक्त संतोष कुमार, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सोनाली मित्तल, उप महाप्रबंधक बियाडा, डीपीएम जीविका, श्रम अधीक्षक, कारखाना निरीक्षक, एलडीएम सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं जिले के बड़ी संख्या में उद्यमी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन