ऑटो व बाइक की टक्कर में तीन महिलाएं घायल

ऑटो व बाइक की टक्कर में तीन महिलाएं घायल
कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर गुरुवार को एक ऑटो व बाइक की आमने-सामने हुई. जोरदार टक्कर में तीन महिलाएं घायल हो गयी. यह हादसा फुलवरिया चौक के पास उस समय हुआ. जब दोनों वाहन तेज रफ्तार में आ रहे थे. आमने-सामने टकरा गये. लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को ऑटो से बाहर निकाला. कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. घायल महिलाओं की पहचान अनीषा खातून 50 वर्ष गोंडवारा पवई, कोढ़ा नूरजहां खातून 65 वर्ष, बड़ी चातर, फलका, प्रीति कुमारी 15 वर्ष, दीवानडीह, पूर्णिया निवासी है. कोढ़ा सीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि तीनों महिलाएं सामान्य रूप से घायल हैं. घबराने की कोई बात नहीं है. सभी का इलाज चल रहा है तथा उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




