ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में तीन महिलाएं घायल

Updated at : 06 Sep 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में तीन महिलाएं घायल

ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में तीन महिलाएं घायल

विज्ञापन

कोढ़ा थाना क्षेत्र के चरखी मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर लगभग 3.20 बजे सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. बताया जाता है कि दो ऑटो आपस में आमने-सामने टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसमें सवार तीन महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा लाया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. घायलों की पहचान बांसगाढ़ा, कोढ़ा की निवासी मोसमात मुनिया 50 वर्ष, हसीना खातून 30 वर्ष, सुलेखा खातून 35 वर्ष के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि तीनों महिलाएं कटिहार से निजी कार्य निपटाकर अपने घर लौट रही थी. चरखी मोड़ के समीप यह दर्दनाक हादसा हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. ग्रामीणों ने बताया कि चरखी मोड़ पर अक्सर वाहनों की तेज रफ्तार व लापरवाह ड्राइविंग के कारण दुर्घटनाएं होती रहती है. लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है. ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन