धार में स्नान करने में तीन किशोर डूबे, एक की मौत

धार में स्नान करने में तीन किशोर डूबे, एक की मौत
शोर होने पर पहुंचे लोगों ने दो किशोर को बचाया कुरसेला थाना क्षेत्र के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के पत्थल टोला सड़क कलवर्ट के पास शनिवार दोपहर धार में स्नान करने में तीन किशोर डूबने गये. इनमें से दो को बचा लिया गया लेकिन एक की मौत हो गई. किशोर के डूबने की खबर से खेरिया गांव में खलबली मच गयी. नाविकों व गोताखोरों के सहयोग से किशोर को पीएचसी कुरसेला पहुचाया गया.पीएचसी में जांच उपचार में चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया. किशोर के मौत की खबर सुन कर परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक किशोर मुनमुन कुमार मिश्र उर्फ मौनू (17) पिता ललन मिश्र कुरसेला थाना क्षेत्र के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के खेरिया गांव का निवासी था. मां सहित अन्य परिजनो के क्रदन रुदन से माहौल गमगीन बन गया था. पत्थल टोला सड़क किनारे कलवर्ट के पास तीन लड़के हाथ में पानी का बोतल बांध कर धार में स्नान कर रहे थे. किशोर मौनू के हाथ में बंधे बोतल निकल कर पानी में बह गया. उसके बाद किशोर धार के पानी में डूबने लगा. स्नान कर रहे अन्य लड़कों ने शोर मचाया. ग्रामीणों ने कहा, दो को किसी तरह बचाया गया और एक किशोर डूब गया. जिस घाट पर यह घटना हुई वहां जितिया पर्व को लेकर बड़ी संख्या में महिलायें धार में स्नान कर रही थी. मृत किशोर मौनू एपी प्लस टु हाई स्कूल में इंटर का छात्र था. तीन भाइयों में मंझला था. पुलिस ने पीएचसी कुरसेला पहुंच कर शव को पोस्टर्माटम में कटिहार भेज दिया. ग्रामीणों ने कहा, डूबे किशोर को धार से निकालने के लिये सरकारी नाव नहीं मिली. निजी नाव से किशोर को धार से बाहर निकाला गया. खेरिया गांव के ग्रामीणो में नाव और जितिया पर्व पर धार के निकट सुरक्षा का व्यवस्था नहीं होने को लेकर आक्रोश जताया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




