22 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

22 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
कटिहार जिले में मध् निषेधाज्ञा को प्रभावी बनाने को लेकर उत्पाद विभाग की टीम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी व चेकिंग अभियान चला रखी है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग की अलग-अलग टीम ने जिले के बलरामपुर थाना एवं तेलता थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान मद्य निषेध टीम ने तेलता थाना के सरदिया पुल के पास सूरज कुमार पिता श्रवण पासवान को बलरामपुर थाना के लोहागाड़ा से संदीप कुमार पिता बलराम राय तथा बलरामपुर थाना के ही किरौरा चेकपोस्ट के पास करण कुमार पिता सुरेन ठाकुर को क्रमशः 6.660 लीटर, 6.480 लीटर एवं 5.940 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि उक्त मामले में गिरफ्तार तस्कर के पास से 22.080 लीटर शराब बरामद कर कांड दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. तीनों ही अभियुक्त पूर्णिया जिला के सदर थाना का निवासी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




