शिकारपुर में आग लगने से तीन दुकान जलकर राख

शिकारपुर में आग लगने से तीन दुकान जलकर राख
बलिया बेलौन बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के शिकारपुर बांध चौक में शुक्रवार की देर रात अचानक आग लगने से दो दुकान जलकर पूरी तरह से राख हो गया. एक दुकान को आंशिक क्षति हुई है. लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया. फकीरा का पान दुकान, रौनक का किराना दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया. भदैया की पान दुकान को भी क्षति पहुंची है. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया. अग्नि पीड़ित दुकानदारों ने कहा कि काफी सामान जलकर राख हो गया. कुछ भी नहीं बचा, वह आपने अपने दुकान बंद कर घर चले गये थे. देर रात में आग लगने की सूचना मिली. अग्नि कांड की सूचना पाकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सहरयार आलम घटना स्थल पहुंच कर क्षति का आंकलन कर उन्होंने बताया कि शिकारपुर बांध चौक में अचानक आग लग जाने से तीन दुकान जलकर खाक हो चुका है. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाते हुए अन्य दुकान को जलने से बचा लिया. इसकी सूचना कदवा सीओ व बलिया बेलौन थाना अध्यक्ष को दे दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




