खाना बनाने के दौरान आग लगने से तीन घर जलकर राख

अमदाबाद वार्ड नंबर 16 भोलामारी गांव में मंगलवार पूर्वाह्न 10:30 बजे खाना बनाने के दौरान आग लगने से तीन परिवारों के घर जलकर राख हो गये.
अमदाबाद. प्रखंड के नगर पंचायत अमदाबाद वार्ड नंबर 16 भोलामारी गांव में मंगलवार पूर्वाह्न 10:30 बजे खाना बनाने के दौरान आग लगने से तीन परिवारों के घर जलकर राख हो गये. जानकारी के अनुसार, भोलामारी गांव की मोसमात कस्तूरा देवी अपने घर में खाना बना रही थी. इसी दौरान चूल्हे के पास रखा जलावन में आग पकड़ लिया, जिसकी चपेट में आकर चंचला देवी व कंचन मंडल का घर जलकर राख हो गया. अगलगी की घटना में अग्नि पीड़ित परिवारों का घर में रखा अनाज, वस्त्र, नगदी सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया है. उपरोक्त अग्नि पीड़ित परिवारों का घर पक्के का था, लेकिन छत टीन का था. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. तब तक अग्नि पीड़ित परिवारों का काफी नुकसान हो चुका था. स्थानीय ग्रामीण इस अगलगी में हजारों की संपत्ति जलकर नष्ट होने का अनुमान लगा रहे थे. मालूम हो कि यह गांव काफी घनी आबादी वाला है. अधिकांश लोगों का घर पत्ता का एवं छप्पर फूस व टीन का बना हुआ है. जिस वजह से आज बहुत बड़ा अग्निकांड टल गया. अग्नि पीड़ितों का घरेलू सामान पलंग, अनाज, वस्त्र, बर्तन, नगदी सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया है. अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि राजस्व कर्मी से जांच करा कर तीन अग्नि पीड़ित परिवारों को डिग्निटी किट एवं पॉलिथीन शीट उपलब्ध करायी गयी है. सरकारी सहायता राशि का चेक जल्द उपलब्ध करा दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




