अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई में तीन हाइवा जब्त
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत सोती, गुरमेल में अवैध खनन के विरुद्ध पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तीन हाइवा को जब्त किया गया है
विज्ञापन
कटिहार/बरारी.
बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत सोती, गुरमेल में अवैध खनन के विरुद्ध पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तीन हाइवा को जब्त किया गया है. जिला खनन पदाधिकारी, बरारी सीओ एवं बरारी थानाध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि पंचायत सोती, गुरमेल में अवैध खनन किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ मौके पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान अवैध खनन को तत्काल रोकते हुए तीन हाइवा को जब्त किया गया. एक पोपलेन मशीन एवं एक हाइवा खराब रहने के कारण मौके पर ही लॉक कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










