रेलवे ऑफिसर्स क्लब में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन

Updated at : 21 May 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ऑफिसर्स क्लब में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन

रेलवे ऑफिसर्स क्लब में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन

विज्ञापन

कटिहार कोसी रेलवे अधिकारी क्लब में बुधवार को तीन दिवसीय आर्ट ऑफ़ लिविंग कार्यशाला का आयोजन किया. उद्घाटन डीआरएम सुरेंद्र कुमार, एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीपीओ अंजनी प्रसाद श्रीवास्तव, महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष व सदस्य एवं मान्यता प्राप्त यूनियन संगठन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. डीआरएम सहित अन्य अधिकारियों ने बहुत ही उत्साह के साथ भाग लेकर ध्यान, योगा किया. तीन दिवसीय कार्यशाला का संचालन करने के लिए पंडित श्रीश्री रविशंकर के द्वारा राज्य के राजकीय संयोजक शिवेश को नामित किया है. इस तीन दिवसीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आज के इस परिवेश में कर्मचारियों को अपने जीवन में ध्यान और योग से शारीरिक और मानसिक सुधार करना है. आत्म जागरूकता एवं व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देना है. वास्तव में यह कार्यक्रम लोगों के जीवन में सुख शांति और संतुष्टि प्रदान करता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवर मंडल कार्मिक अधिकारी अंजनी प्रसाद, कल्याण अनुभाग के कर्मचारी ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन