95 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

95 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार
अमदाबाद नगर पंचायत अहमदाबाद में अवस्थित इंद्रावती उच्च विद्यालय के खेल मैदान स्थित ट्रेजन भवन के पास से 0.95 ग्राम स्मैक के साथ अमदाबाद पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि हसन, करण कुमार, सौरभ कुमार को इंद्रावती उच्च विद्यालय के खेल मैदान के समीप प्रशाल भवन के पास से गिरफ्तार शुक्रवार को किया था. 0.95 ग्राम स्मैक बरामद किया है. तीन मोबाइल फोन भी जप्त किया है. गिरफ्तार तीनों एवं एक अन्य चिचुआ उर्फ जिचुआ कुल चार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम, एसआई संजीत प्रसाद, उमेश सिंह, नन्दू राम एवं पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




