व्यवसायी के घर चोरों ने अष्टधातु मूर्ति, दो मोबाइल फोन का किया चोरी

Updated:
विज्ञापन
व्यवसायी के घर चोरों ने अष्टधातु मूर्ति, दो मोबाइल फोन का किया चोरी

व्यवसायी के घर चोरों ने अष्टधातु मूर्ति, दो मोबाइल फोन का किया चोरी

विज्ञापन

कुरसेला अयोध्यागंज बाजार निवासी व्यवसायी के घर चोरों ने अष्टधातु की मूर्ति, दो मोबाइल की चोरी कर ली. गृह स्वामी को सुबह उठने पर घर में चोरी होने का पता चला. चोरी के बावत नगर पंचायत के अयोध्यागंज बाजार निवासी विनीत कुमार साह ने कुरसेला थाना में आवेदन देकर कारवाई का गुहार लगायी है. थाना में दिये आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि सुबह पांच बजे मां के आवाज पर जगने पर पाया कि घर का सामान बिखरा पड़ा है. घर की जांच पड़ताल करने पर पाया कि गद्दी से अष्टधातु के भगवान की मूर्ति शयन कक्ष से दो मोबाइल गायब है. गायब समानों से जानकारी हुआ कि चोरों ने घर में चोरी कर लिया है. चोरी को लेकर कुरसेला थाना में आवेदन दिया. पुलिस ने चोरी घटना के जानकारी पर व्यवसायी के घर जाकर आवश्यक पड़ताल किया. थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई प्रारम्भ कर दी गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी घटना को लेकर आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. पुलिस चोरों की पहचान कर समान बरामद करने की दिशा में कारवाई करने में जुटी है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन