धान चोरी करते चोर धराया, पुलिस के हवाले

Updated at : 10 Dec 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
धान चोरी करते चोर धराया, पुलिस के हवाले

धान चोरी करते चोर धराया, पुलिस के हवाले

विज्ञापन

फलका फलका थाना क्षेत्र के पीरमोकाम पंचायत में धान चोरी करते एक चोर को किसान ने रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. मामले में किसान ने थाना में आवेदन देकर आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित सफीक अंसारी ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि मंगलवार की रात्रि करीब साढ़े दस बजे घर में खाना खाकर दरवाजे पर आ पहुंचा. तभी देखा कि गांव के ही एक युवक दरवाजे पर रखा धान की बोरी चोरी कर भाग रहा था. मेरे द्वारा हल्ला करने पर घर का सभी सदस्य जग गये और आरोपित को चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया. पुलिस को सूचना दिये तथा सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने आरोपित सहित चोरी कर रहे चोर धान की बोरी सहित सुपुर्द कर दिया. मामले में थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर,आरोपित युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन