मीन राशिफल 16 मार्च 2026: क्या आज पार्टनर का मिलेगा साथ या नए अवसर देंगे खुशखबरी?

आज 16 मार्च 2026 का मीन राशिफल
Meen Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Meen Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: आज का दिन आपके लिए संयम और धैर्य रखने का है. आपकी राशि में सूर्य, शुक्र और शनि की युति बनी हुई है. कुम्भ राशि के मंगल-राहु आपके बारहवें भाव में होने से खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. हर कदम सोच-समझकर उठाना आज बहुत जरूरी है.
करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज काम का बोझ अधिक रहेगा. शनि के प्रभाव से आपको मेहनत का फल मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है. विदेश से जुड़े व्यापार में बड़ा मुनाफा होने की संभावना है. निवेश के लिए आज का दिन शोध करने का है. आज ज्यादा धन लगाने से अभी बचें.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है. मीन के शनि आपको एकांत की ओर ले जाएंगे. आज पार्टनर को लगेगा कि आप उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं. अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें. आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य: सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें. मीन राशि के सूर्य और शनि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर सकते हैं. पौष्टिक आहार लें और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. पैर के तलवों में मालिश करना रात को आपके लिए बहुत आरामदायक और लाभकारी रहेगा.
सावधानी: कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें और किसी भी अजनबी व्यक्ति पर आज भरोसा न करें, अन्यथा कानूनी उलझनों में फंसने की आशंका है.
उपाय: गाय को रोटी खिलाएं और चने की दाल चढ़ाएं.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




