पीएम किसान निधि योजना में अनियमितता की बू से हड़कंप

Updated at : 21 May 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम किसान निधि योजना में अनियमितता की बू से हड़कंप

पीएम किसान निधि योजना में अनियमितता की बू से हड़कंप

विज्ञापन

जिला में 10259 लाभार्थियों का कराया गया डेटा उपलब्ध, सत्यापन जरूरी डीएओ ने पत्र जारी कर हड़काया, पांच दिन के अंदर सत्यापन का दिया निर्देश कटिहार प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि वितरण को लेकर जिला में अनियमितता की बू आने लगी है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन अनुदेश के तहत परिवार के किसी एक व्यक्ति को योजना का लाभ देना है. लाभ उन्हीं को देना है. जिनके पास खेती योग्य भूमि हो. उनका बैंक खाता आधार एवं एनपीसीआई से लिंक हो तथा ई केवाईसी सत्यापन पूर्ण करा चुका हो. इस योजना अंतर्गत परिवार के रूप में पति, पत्नी एवं अवयस्क बच्चे को परिभाषित किया गया है. लेकिन पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत एक ही परिवार के कई सदस्यों को उपलब्ध कराने का मामले में शंका जाहिर किया गया है. इससे कृषि विभाग के कर्मचारियों व पदाधिकारियों में हड़कंप है. जिसके बाद 17 मई 2025 को जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को एक पत्र जारी कर उपलब्ध कराये गये डेटा का सत्यापन कर शंका मिटाने की बात कही गयी है. जारी पत्र में बताया गया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत उन्हीं किसान परिवार को योजना लाभ देना है. जनके पास खेती योग्य भूमि हो. उनका बैंक खाता आधार एवं एनपीसीआई से लिंक हो तथा ई केवाईसी सत्यापन पूर्ण करा चुका हो. इस आलोक में सचिव कृषि विभाग द्वारा 16 मई के तहत निर्देश दिया गया है कि भारत सरकार द्वारा 9 मई को भीसी के माध्यम से आयोजित समीक्षात्मक बैठक में बिहार राज्यों में पीएम किसान के ऐसे लाभुकाें का आंकड़ा साझा किया गया जो जन वितरण प्रणाली के डाटाबेस के अनुसार एक ही परिवार के सदस्य हैं. उक्त के आलाेक में पीएम किसान पोर्टल पर कटिहार जिला अंतर्गत कुल 10259 लाभुकों का डाटा उपलब्ध कराया गया है. जिनके परिवार के अन्य सदस्य जन वितरण प्रणाली के डाटा के अनुसार इस योजना का लाभ ले रहे हैं. यही वजह है कि सूची में शामिल सभी लाभुकों का भौतिक सत्यापन कराना जाना आवश्यक है. जिससे इस योजना के मार्गदर्शिका के अनुसार परिवार के एक ही व्यक्ति को इस योजना का लाभ प्राप्त हो. साथ ही केवल पात्र लाभार्थियों को ही आगामी किस्त का लाभ मिल पाये. किन प्रखंडों से कराये गये कितने लाभुकों का डेटा उपलब्ध जिला अंतर्गत अलग-अलग प्रखंडों से कुल 10259 की संख्या में डाटा उपलब्ध कराये गये हैं. जिनके परिवार के अन्य सदस्य जन वितरण प्रणाली के डाटा के अनुसार इस योजना का लाभ ले रहे हैं. शंका है कि एक परिवार के कई सदस्य इस योजना का लाभ ले रहे हैं. अमदाबाद में 3797, कदवा में 1620, आजमनगर में 1031, बारसोई में 908, बरारी में 737, समेली में 400, मनिहारी में 379, कोढ़ा में 373, बलरामपुर में 353, प्राणपुर में 197, कुरसेला में 158, फलका में 115, डंडखोरा में 95, मनसाही में 58, कटिहार में 34, हसनगंज में 10 कुल 10259 डाटा उपलब्ध कराया गया है. सही पात्रों को दिया जायेगा पीएम किसान निधि सम्मान योजना की राशि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान को लाभ दिया जाता है. नौकरी पेशा और पेंशनरो को नहीं. कम से कम पांच, दो हेक्टेयर वाले किसान को इस योजना के तहत प्रतिवर्ष छह हजार रूपये दी जाती है. सरकार से उपलब्ध कराये गये 10259 डाटा का भौतिक सत्यापन कराया जायेगा. गलत पाये जाने पर राशि वसूली जायेगी. गलत तरीके से पीएम किसान सम्मान निधि की राशि लेने वाले पर संभवत: प्राथमिकी दर्ज भी कराया जा सकता है. मिथिलेश कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन