आजमनगर बाजार में जलजमाव की समस्या से नहीं मिल रही निजात

Updated at : 04 Oct 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
आजमनगर बाजार में जलजमाव की समस्या से नहीं मिल रही निजात

आजमनगर बाजार में जलजमाव की समस्या से नहीं मिल रही निजात

विज्ञापन

आजमनगर आजमनगर मुख्य बाजार में वर्षों से जलजमाव की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल रही है. हल्की बारिश में भी मुख्य बाजार की सड़कें पानी से भर जाती है. जिससे राहगीर व स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. खासकर हनुमान मंदिर से लेकर केसरी चौक, प्रभात चौक, मस्जिद चौक तक की सड़कें जलजमाव से प्रभावित रहती है. इससे आवागमन में काफी समस्या उत्पन्न होती है. लोग कीचड़ युक्त गंदे पानी में चलने पर मजबूर हो जाते हैं. जलजमाव के कारण न केवल लोगों के दैनिक दिनचर्या प्रभावित होती है. बल्कि इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी खतरा बढ़ जाता है. व्यापारिक वर्ग और स्थानीय निवासी इस समस्या को लेकर काफी परेशान हैं. बाजार के दुकानदारों का कहना है कि नाला निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी. वर्षों बाद जिला पार्षद मद से नाला निर्माण कार्य शुरू कि गयी, लेकिन धीमी गति से चल रहे कार्य के कारण जलजमाव की समस्या बढ़ गई है. सड़क किनारे दुकान सहित होटलों में भी पानी घुस जाता है. अतिक्रमणकारियों के कारण यातायात जाम की समस्या भी बनी रहती है. स्थानीय प्रशासन कि निष्क्रियता के कारण आजमनगर मुख्य बाजार को अतिक्रमण मुक्त तथा जल जमाव मुक्त बनने में काफी समय लगा सकता है. अतिक्रमण को हटाने की योजना बनाई जा रही है. लेकिन सिर्फ कागजों में बाजार के लोग और व्यवसायियों की मांग है कि जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त तथा नाला निर्माण और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था की जाय. ताकि आजमनगर मुख्य बाजार के लोगों को जलजमाव की इस समस्या से मुक्ति मिल सके. बाजार के लोगों में नाहिद,साकिर आलम, मकबुल, मोअज्जम आलम, शाहिद हुसैन, पप्पू कुमार,अमीत कुमार, ओमप्रकाश, प्रदीप कुमार, गुड्डू कुमार ने जिला प्रशासन से आजमनगर मुख्य बाजार को अतिक्रमण तथा कीचड़ युक्त पानी से मुक्त कराने कि मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन