चरमरायी स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत: तारिक

Updated at : 10 Dec 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
चरमरायी स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत: तारिक

चरमरायी स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत: तारिक

विज्ञापन

– सांसद ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को लिखा पत्र कटिहार सांसद तारिक अनवर ने बिहार सरकार के स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय को पत्र लिखकर कटिहार सदर अस्पताल एवं जिला स्वास्थ्य सेवाओं में व्याप्त अव्यवस्था और चिकित्सकों की कमी को दूर करने की मांग की है. साथ ही सांसद ने स्वास्थ्य मंत्री से बात कर इस दिशा में अविलंब अपनी ओर से ठोस कार्रवाई करने की मांग की है. जिला कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सांसद श्री अनवर ने मंत्री श्री मंगल पांडे जी को लिखे पत्र में कहा है कि उनके संसदीय क्षेत्र कटिहार के विभिन्न समाचार- पत्रों में प्रकाशित रिपोटों के माध्यम से यह तथ्य उजागर हुआ है कि कटिहार सदर अस्पताल सहित जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में गंभीर अव्यवस्था और संसाधनों की कमी बनी हुई है. सदर अस्पताल में ड्यूटी रोस्टर कई महीनों से अद्यतन नहीं किया गया है तथा स्थानांतरित डॉक्टरों के नाम अब भी डिस्प्ले बोर्ड पर दर्ज है. इससे मरीजों को भ्रामक जानकारी मिलती है और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसके अतिरिक्त विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी, प्लास्टर, कैश बेड एवं आवश्यक चिकित्सा उपकरणों का अभाव तथा कई स्वास्थ्य केंद्रों में शौचालय और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की अनुपलब्धता अत्यंत चिंताजनक स्थिति दर्शाती है. यह स्थिति जिले की जनस्वास्थ्य सेवाओं को गभीर रूप से प्रभावित कर रही है. श्री अनवर ने स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया कि, कटिहार सदर अस्पताल में ड्यूटी रोस्टर को अविलंब अद्यतन कराया जाय. जिले में आवश्यक संख्या में विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सकों की त्वरित तैनाती सुनिश्चित की जाय. सदर अस्पताल तथा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाय. सांसद ने विश्वास प्रकट किया कि कटिहार जिले की जनता के हित में स्वास्थ्य मंत्री शीघ्र ही प्रभावी कदम उठायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन