छठ महापर्व को लेकर सूप, डलिया निर्माण में आयी तेजी

Updated at : 16 Oct 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
छठ महापर्व को लेकर सूप, डलिया निर्माण में आयी तेजी

छठ महापर्व को लेकर सूप, डलिया निर्माण में आयी तेजी

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में बांस के कारीगरों का जीवन बदहाल है. छठ का इंतजार इन कारीगरों को बड़े उत्साह से रहता है. छठ पर्व में ही इनलोगों का कमोबेश रोजगार चलता है. छठ पर्व टोकरी व सूप के बिना अधूरा माना जाता है. छठ पर सूप व टोकरी की डिमांड काफी बढ़ जाती है. मोहली समाज के कामगार कार्य निर्माण में जुट गए हैं. बलराम महोली,अनिल महोली, शंकर महोली, अनंत महोली, शकुंतला देवी, कमला देवी, फूलों देवी, खुशबू कुमारी, ममता देवी, पप्पू कुमार, संजीत कुमार सहित कई कारिगरों ने बताया कि एक दिन का पूरा समय तो कच्चे बांस को छील कर कमाची बनाने में लग जाता है. उसके बाद धूप में सुखाया जाता है. इतना सब होने के बाद तीसरे दिन अपने परिवार के साथ मिलकर एक दिन में पांच से छह सूप व टोकरी का निर्माण कर लेते हैं. त्यौहार को लेकर सूप, टोकरी की मांग काफी बढ़ गई है. छठ को लेकर लोग ऊंचे दामो में भी सूप व टोकरी खरीद कर ले जा रहे हैं. छठ पूजा में करीब 9 दिन का समय बचा है. अभी से ही इसकी तैयारी शुरू हो गई है. बाजार में सूप की कीमत 100 से 150 रुपए तक व टोकरी 300 से 400 रुपए तक बाजार दर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन