पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, स्टेज पर एक्ट्रेस को छूना पड़ा भारी, महिला आयोग ने थमाया नोटिस

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया और पवन सिंह
Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं. एक वायरल वीडियो के बाद हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की शिकायत पर मामला महिला आयोग तक पहुंच गया है. आयोग ने नोटिस जारी कर 2 अप्रैल को फरीदाबाद में पेश होने का निर्देश दिया है.
Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित स्टार पवन सिंह एक वायरल वीडियो के बाद नए विवाद में घिर गए हैं. हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की शिकायत पर मामला अब महिला आयोग तक पहुंच गया है, जिसने उन्हें नोटिस जारी कर पेश होने का निर्देश दिया है.
इस घटनाक्रम ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है, बल्कि उनकी छवि पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
क्या है पूरा विवाद?
भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज गायक और अभिनेता पवन सिंह अक्सर अपने गानों और विवादों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार मामला काफी गंभीर नजर आ रहा है. करीब चार महीने पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भव्य स्टेज शो का आयोजन हुआ था, जहां पवन सिंह और मशहूर हरियाणवी मॉडल अंजलि राघव एक साथ परफॉर्म कर रहे थे.
इसी शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है, जिसमें पवन सिंह द्वारा अंजलि राघव को असहज तरीके से छूने का आरोप लगा है. अंजलि ने अब इस मामले को लेकर हरियाणा महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है, जिसके बाद आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए पवन सिंह को 2 अप्रैल को फरीदाबाद कार्यालय में तलब किया है.
आपत्तिजनक प्रोपेगेंडा का आरोप
अंजलि राघव ने अपनी शिकायत में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. एक्ट्रेस का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान उनकी सहमति के बिना वीडियो बनाया गया और बाद में उसे गलत तरीके से वायरल कर दिया गया, जिससे उन्हें भारी मानसिक तनाव और सामाजिक अपमान झेलना पड़ा.
हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया के अनुसार, अंजलि ने शिकायत में कहा है कि उनकी कमर पर हाथ रखा गया था. हालांकि, शुरुआती तौर पर एक्ट्रेस को लगा था कि शायद उनके कपड़ों पर लगा कोई ‘प्राइस टैग’ हटाया जा रहा है, लेकिन बाद में जब वीडियो वायरल हुआ और उनके खिलाफ आपत्तिजनक प्रोपेगेंडा चलाया गया, तो उन्होंने कानूनी रास्ता चुनने का फैसला किया.
2 अप्रैल का दिन होगा अहम
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही पवन सिंह को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. जहां पवन सिंह के प्रशंसक इसे महज एक गलतफहमी बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अंजलि राघव के समर्थक इसे महिला गरिमा के खिलाफ मान रहे हैं.
अब 2 अप्रैल की सुनवाई हैं, जहां महिला आयोग दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगा. यदि पवन सिंह अपनी सफाई में आयोग को संतुष्ट नहीं कर पाते हैं, तो उनकी छवि और करियर पर इसका गहरा असर पड़ सकता है. भोजपुरी और हरियाणवी इंडस्ट्री के बीच छिड़ी यह वैचारिक जंग एक बड़े कानूनी विवाद का रूप ले चुकी है.
Also Read: बिहार के CM फेस पर बोले चिराग पासवान- गठबंधन में सहमति लगभग पूरी, सम्राट मॉडल पर क्या कहा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




