Video: झारखंड की सांसद महुआ माजी ने कहा- स्थिति तीसरे विश्व युद्ध की तरफ न बढ़ जाए

Updated:
विज्ञापन

झारखंड की सांसद महुआ माजी (Photo: PTI)

Video : बजट सत्र के बीच 23 मार्च को दोपहर 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव और उस पर भारत का रुख साफ करेंगे. इससे पहले देखें झारखंड की सांसद महुआ माजी ने क्या कहा?

विज्ञापन

Video : झामुमो सांसद महुआ माजी ने कहा कि अभी हालात काफी गंभीर हैं. पहले कहा जा रहा था कि युद्ध रुक जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा. उन्होंने चिंता जताई कि कहीं ये स्थिति तीसरे विश्व युद्ध की तरफ न बढ़ जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि देश में एलपीजी और पेट्रोल की कमी महसूस हो रही है और गैस के दाम भी बढ़ गए हैं. उनका कहना है कि सरकार को इस मुद्दे पर विपक्ष के नेताओं के साथ बैठक करनी चाहिए, क्योंकि यह पूरे देश के हित से जुड़ा मामला है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मैं भी सुनना चाहती हूं पीएम को : प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह अच्छी बात है कि पीएम इस मुद्दे पर बोल रहे हैं. मैं भी सुनना चाहती हूं कि वे क्या कहते हैं. क्योंकि कई अहम मुद्दे हैं और इस युद्ध का असर हमारे देश पर काफी बड़ा है. उन्होंने कहा कि यह पहले होना चाहिए था, लेकिन अब हो रहा है.

यह भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को डबल डोज, अमेरिका से LPG और रूस से ऑयल टैंकर पहुंचा

यह अच्छी बात है कि पीएम इस मुद्दे पर बोलेंगे : गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जब पीएम संसद में बयान देने जा रहे हैं, तो विपक्ष को क्या दिक्कत है. यह अच्छी बात है कि पीएम इस मुद्दे पर बोलेंगे. उन्होंने कहा कि कोविड के समय विपक्ष सिर्फ आलोचना करता रहा, लेकिन पीएम ने काम करके दिखाया. 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola