बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का कब्जा, इस साउथ फिल्म को दी पटखनी

Updated:
विज्ञापन

धुरंधर: द रिवेंज (रणवीर सिंह), फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dhurandhar 2 vs Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर उस्ताद भगत सिंह को पीछे छोड़ दिया है. रणवीर सिंह की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, जबकि पवन कल्याण की कमाई गिरती जा रही है.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 vs Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection: . 19 मार्च 2026 को बॉलीवुड की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज और साउथ की फिल्म उस्ताद भगत सिंह एक ही दिन रिलीज हुई. जहां रणवीर सिंह की धुरंधर 2 में एक बड़े स्पाई थ्रिलर का रोमांच दर्शकों को दिखाया गया. वहीं पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह में एक्शन और मनोरंजन की भरमार थी. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर रणवीर की फिल्म ने कमाल कर दिया. चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर कौन आगे निकला, यहां जानें.

विज्ञापन

धुरंधर 2 का धमाकेदार कलेक्शन

धुरंधर 2 ने पहले दिन 102 करोड़ रुपए की कमाई की. दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ कमाए और तीसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 113 करोड़ हो गया. चौथे दिन भी फिल्म ने लगभग 114 करोड़ की कमाई दर्ज की. इस तरह भारत में धुरंधर 2 का कुल कलेक्शन अब 454 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है. फिल्म की सफलता के पीछे इसकी बड़ी स्टार कास्ट, दमदार कहानी, शानदार एक्शन और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ है. इसके अलावा, फिल्म का मल्टी-लैंग्वेज रिलीज और ईद का वीकेंड भी दर्शकों को खींचने में मददगार साबित हुआ.

उस्ताद भगत सिंह की कमाई में गिरावट

वहीं, उस्ताद भगत सिंह ने पहले दिन लगभग 34.75 करोड़ रुपए कमाए, लेकिन दूसरे दिन कमाई गिरकर 9 करोड़ हो गई. तीसरे और चौथे दिन फिल्म ने लगभग 9.05 करोड़ और 8 करोड़ कमाए. फिल्म का कुल कलेक्शन अब लगभग 60.80 करोड़ तक पहुंचा है. शुरुआत में फिल्म को फेस्टिवल बूस्ट मिला था, लेकिन बाद में दर्शकों की संख्या कम होने से कमाई प्रभावित हुई.

कौन निकला आगे?

धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर साफ बढ़त बनाई है. शानदार कहानी, स्टार पावर और एक्शन की वजह से फिल्म दर्शकों के बीच हिट साबित हुई. वहीं, उस्ताद भगत सिंह को दर्शकों का उतना उत्साह नहीं मिला और फिल्म की कमाई हर दिन गिरती जा रही है.

यह भी पढ़ें– Dhurandhar 2 ने मचाया तूफान, दुनियाभर में गदर 2 को पछाड़ा, अगला निशाना छावा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola