उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरफर में मोटर व पंखा की चोरी

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 24 May 2026 6:55 PM

विज्ञापन

उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरफर में मोटर व पंखा की चोरी

विज्ञापन

डंडखोरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरफर में मोटर तथा पंखो की चोरी हो गयी है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार ने बीडीओ सह बीईओ डंडखोरा को लिखे पत्र में इस आशय की जानकारी दी है. बीडीओ सह बीइओ को लिखे पत्र में प्रधानाध्यापक ने कहा है कि कहा है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरकर, डंडखोरा में दिनांक 22-05-2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों के द्वारा विद्यालय का ताला तोड़कर पानी के मोटर तथा कक्षा छठी के दो पंखों की चोरी कर ली गयी है. पत्र में उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि इसके पूर्व भी दीपावली छठ पूजाके अवकाश के दौरान भी पानी के दो मोटर, तार तथा आरओ के समानों की चोटी कर ली गयी थी. जिसकी सूचना दी गयी थी. कुछ दिन पहले खेल-कूद के समानों की भी चोरी हो गयी थी. विद्यालय में अक्सर नशेड़ियो, शाराबियों का जमावड़ा विद्यालय संचालन अवधि के बांद लगता है, जो ऐसे कृत्य कर सकते है. पूर्व के चोरी की सूचना थाना को दी गयी थी. आज तक कोई जांच-पड़ताल तक नहीं हुई और न ही प्राथमिकी दर्ज की गयी. उन्होंने बीडीओ से अनुरोध करते हुए कहा है कि विद्यालय में बार-बार चोरी होने तथा विद्यालय के सामानों के क्षतिग्रस्त करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. पत्र की प्रतिलिपि जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को प्रेषित किया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन