सेंधमारी कर किराना स्टोर से लाखों की नकदी सहित सामान की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jul 2024 12:00 PM
थाना क्षेत्र के निमौल में शनिवार रात्रि मासूम रेजा के किराना स्टोर में सेंधमारी कर चोरों ने दो लाख से अधिक नकदी व किराना सामान की चोरी कर ले गये.
आजमनगर. थाना क्षेत्र के निमौल में शनिवार रात्रि मासूम रेजा के किराना स्टोर में सेंधमारी कर चोरों ने दो लाख से अधिक नकदी व किराना सामान की चोरी कर ले गये. सुबह टहलने के दौरान ग्रामीणों ने देखा कि दुकान के पीछे की दीवार में सेंधमारी की गयी है. ग्रामीणों ने दुकानदार मासूम रेजा को इसकी सूचना दी. दुकानदार ने दुकान पर पहुंचकर आजमनगर पुलिस को मामले से अवगत कराया. सूचना पाकर आजमनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं जांच में जुट गयी.दुकानदार ने पुलिस को बताया कि चोरों ने दुकान से दो लाख रुपये नकदी सहित अन्य सामान की चोरी कर ली. बताते चलें कि लगातार थाना क्षेत्र में बाइक की चोरी हो रही थी. कई घटनाओं में पकड़े गये चोरों को जेल भी भेजा गया. लेकिन चोरी है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिक की दर्ज कर ली गयी है. चोरों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










