बलिया बेलौनमें आभूषण दुकान का शटर तोड़कर की चोरी

बलिया बेलौनमें आभूषण दुकान का शटर तोड़कर की चोरी
बलिया बेलौन बलिया बेलौन क्षेत्र में रविवार की रात आभूषण की दुकान का शटर तोडकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कोर्रा में रवि कुमार साह, बिदेपुर में चन्द्र किशोर साह के आभूषण की दुकान का शटर तोडकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. पीडित दुकानदार ने बताया की रात को रोज की तरह दुकान में ताला लगाकर घर चले गये थे. लोगों के द्वारा शटर तोडने की जानकारी सुबह मिली. दुकान का अधिकांश आभूषण शाम में घर लेकर चले जाते हैं. दुकान में रखा अन्य आभूषण की चोरी हुई है. बलिया बेलौन पुलिस से जांच की मांग की है. बलिया बेलौन थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की चोरी की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी स्थल पर पहुंच कर जांच की है. आवेदन मिलते ही मामले का उद्भेदन करते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




