ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग

Published by :RAJKISHOR K
Published at :17 Apr 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड स्थित ढेरुआ पंचायत के वार्ड संख्या 10 मंसूरगंज गांव के ग्रामीणों ने आंगनवाड़ी केंद संख्या 118 में अनियमितता को लेकर एक आवेदन जिला पदाधिकारी को दिया है. उक्त आवेदन में कहा है कि ग्रामीण आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 118 के पोषक क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं. उक्त आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका ने आंगनबाड़ी का सुचारू रूप से संचालन नहीं किया जाता है. साथ ही बच्चों को पौष्टिक खाना नहीं खिलाया जाता है. आंगनबाड़ी केंद्र महीना में 5 से 7 दिन ही खुला रहता है. केंद्र में दो से चार से अधिक बच्चा नहीं रहता है. आंगनबाड़ी केंद्र सेविका अपने घर के आंगन में ही चलाती है. जो बाहर से दरवाजा बंद रहता है. सेविका एवं सहायिका घर में सोई रहती है. किसी प्रकार का सुखा राशन, पौष्टिक आहार इत्यादि का वितरण नाम मात्र के रूप में होता है. ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त केंद्र सिर्फ कागज पर चलता है. जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. सरकारी राशि का खुल्लम खुल्ला दुरुपयोग हो रहा है. ऐसा प्रतीत होता है कि संबंधित एलएस एवं सीडीपीओ मिलकर राशि का बंदरबांट कर रही है. आम जनता को उक्त केंद्र से किसी भी प्रकार से लाभ नहीं मिल पा रहा है. केंद्र से संबंधित मीटिंग ग्रामीणों के साथ कभी नहीं होता है. स्थानिक ग्रामीणों ने आवेदन देकर उच्च अधिकारियों से गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए उक्त केंद्र को सुचारू रूप से संचालित कराने की मांग की है. साथ ही ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से आंगनबाड़ी केंद्र आंगन से निकाल कर दरवाजे पर चलाने हेतु सेविका को निर्देश दिए जाने की मांग की है. इस संदर्भ में बीडीओ रीना कुमारी ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच के बाद दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन