अमदाबाद में ठाड़ी व्रत धूमधाम के साथ संपन्न

Updated:
विज्ञापन
अमदाबाद में ठाड़ी व्रत धूमधाम के साथ संपन्न

अमदाबाद में ठाड़ी व्रत धूमधाम के साथ संपन्न

विज्ञापन

अमदाबाद अमदाबाद प्रखंड में ठाड़ी व्रत धूमधाम से संपन्न हो गया. ठाड़ी व्रत आस्था का महापर्व छठ पूजा की तरह नहाय खाय से शुरु किया जाता है. श्रद्धालुओं ने 36 घंटे का निर्जला उपवास रखा. विभिन्न देवी देवताओं की मंदिरों में पूजा कर अस्ताचल गामी भगवान भास्कर एवं उदयमान भगवान भास्कर की पूजा अर्चना तथा आराधना की गयी. दर्जनों की संख्या में श्राद्धालु महिला व पुरुष दल बनाकर विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की. साथ में ढोल मंजीरा लिये लोग विभिन्न तरह के पारंपरिक भक्ति गीत भजन गाया. ठाड़ी व्रतियों के दल में शामिल मांगन गोस्वामी, सुखसागर गोस्वामी, प्रधान गोस्वामी आदि ने बताया कि माघ महीने प्रत्येक रविवार को मंदिरों में पूजा अर्चना की जाती है. अस्ताचल गामी भगवान भास्कर एवं उदयमान भगवान भास्कर की आराधना के साथ यह पर्व ठाड़ी व्रत का समापन हो गया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन