लक्ष्य सर्टिफिकेट को लेकर राज्य स्तरीय टीम ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

Updated at : 22 May 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
लक्ष्य सर्टिफिकेट को लेकर राज्य स्तरीय टीम ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

लक्ष्य सर्टिफिकेट को लेकर राज्य स्तरीय टीम ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

विज्ञापन

कटिहार लक्ष्य सर्टिफिकेट को लेकर राज्य स्तरीय टीम ने गुरुवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. टीम ने सर्टिफिकेशन मानकों के अनुसार कार्य का निरीक्षण किया. टीम में दो सदस्य टीम शामिल रहे. जिसमें डॉ अनिल कुमार, डॉ अभिषेक कुमार थे. अस्पताल पहुंचने के बाद टीम ने प्रसव विभाग, ओटी जांच स्वास्थ्य विभाग की गुणवत्ता के तहत लक्ष्य का मूल्यांकन किया. इसके अतिरिक्त अस्पताल में उपलब्ध आधारभूत संरचना चिकित्सा प्रक्रिया, मरीजों को मिलने वाले सुविधा गहन चिकित्सा आदि की जांच किया. टीम सभी स्वास्थ्य सेवाओं की जांच करते हुए सदर अस्पताल का मूल्यांकन के तहत नंबर देंगे. हालांकि यह राज्य टीम के द्वारा जांच करने के उपरांत लक्ष्य को लेकर केंद्रीय स्तर टीम भी आगे जांच करने को लेकर सदर अस्पताल पहुंचेंगी. जहां सभी मनकों की जांच करते हुए केंद्रीय टीम के द्वारा मूल्यांकन के तहत नंबर दिया जायेगा. लक्ष्य प्रमाण को लेकर स्थानीय स्तर पर सदर अस्पताल का लेबर रूम ओटी चिकित्सा सेवा को लेकर स्थानीय स्तर पर इसकी तैयारी महीने भर से की गई थी. जिसकी जांच गुरुवार को टीम के द्वारा की गयी. जहां सभी मानकों के तहत हर आधारभूत संरचना किस तरह से काम किया जा रहा है इसकी जानकारी लेते हुए जांच किये. टीम के द्वारा सुबह सदस्य कल पहुंची थी. जहां देर शाम तक जांच का सिलसिला जारी रहा. हालांकि जांच को लेकर कुछ छोटी-मोटी कमी पाई गयी. जिसको लेकर टीम के द्वारा कई दिशा निर्देश भी दिये. इस मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आशा शरण, मैनेजर चंदन कुमार सिंह स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन