कथाशिल्पी फणीश्वरनाथ रेणु के नाम से हुआ प्रवर रेलवे संस्थान का नामकरण

Updated:
विज्ञापन
कथाशिल्पी फणीश्वरनाथ रेणु के नाम से हुआ प्रवर रेलवे संस्थान का नामकरण

कथाशिल्पी फणीश्वरनाथ रेणु के नाम से हुआ प्रवर रेलवे संस्थान का नामकरण

विज्ञापन

कटिहार रेल मंडल कटिहार की ओर से हिंदी के अमर कथाशिल्पी व साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु के सम्मान में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मंडल के अंतर्गत संचालित रेलवे प्रवर संस्थान का नामकरण अब ””फणीश्वर नाथ रेणु रेलवे प्रवर संस्थान कटिहार”” के रूप में किया गया है. बुधवार को एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने इसका लोकार्पण किया. यह पहल न केवल एक महान साहित्यकार के प्रति सम्मान का प्रतीक है. बल्कि उनके कटिहार जिले से जुड़े गहरे पारिवारिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को भी औपचारिक पहचान प्रदान करता है. कटिहार के रेलवे कर्मियों के द्वारा निर्मित लघु फिल्म ””पढ़ुवा मेहमान”” ने फणीश्वर नाथ रेणु के कटिहार से संबंध को व्यापक रूप से उजागर किया. इस लघु फिल्म में दर्शाया गया कि: रेणु की दूसरी पत्नी पद्मा रेणु का मायका कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड अंतर्गत महमदिया गाँव में था. उनके परिवार के अन्य रिश्ते भी इस क्षेत्र से जुड़े हुए थे. उनके साहित्य में भी इस क्षेत्रीय जीवन की झलक मिलती है. फिल्म के माध्यम से आम जनमानस को पहली बार इस महत्वपूर्ण संबंध की जानकारी व्यापक स्तर पर प्राप्त हुई. रेलवे प्रवर संस्थान का यह नामकरण कटिहार जिले के लिए गर्व का विषय है. सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी. नयी पीढ़ी को साहित्यिक विरासत से जोड़ने का अवसर मिलेगा. रेणु के योगदान को संस्थागत रूप से सम्मानित किया जा सकेगा. कटिहार रेल मंडल द्वारा किया. यह नामकरण साहित्य, समाज और संस्थागत सम्मान का उत्कृष्ट उदाहरण है. फणीश्वर नाथ रेणु रेलवे प्रवर संस्थान कटिहार”” आने वाले समय में प्रेरणा, पहचान और गौरव का प्रतीक बनेगा.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन