आशा ने तीन सूत्री मांगों को ज्ञापन डीएम को सौंपा

Updated:
विज्ञापन
आशा ने तीन सूत्री मांगों को ज्ञापन डीएम को सौंपा

आशा ने तीन सूत्री मांगों को ज्ञापन डीएम को सौंपा

विज्ञापन

कटिहार आशा व आशा फेसलेटर संघ तत्वाधान में आशा कार्यकर्ता एकजुट होकर तीन सूत्री मांग को लेकर मंगलवार को डीएम को आवेदन सौंपा गया. संघ की जिला मंत्री रीता कुमारी ने बताया कि विगत आठ महीना से आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय नहीं मिला है. सभी आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने कार्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाह कर रहे हैं. कहा की कई जगह आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय मिल गया है. कइयों को नहीं मिला है. सविता देवी ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व सात आशा को चयन मुक्त कर दिया गया था. वे लोग जिला पदाधिकारी से मिले थे. जहां डीएम की ओर से उन्हें काम करने के लिए कहा गया था. लेकिन अब तक उन सभी का लेटर नहीं निकला है. जिसके कारण उन सात चयन मुक्त आशाओं को कम करने में काफी परेशानी हो रही है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन