बाइक सवार युवा हेलमेट लगाने के प्रति गंभीर नहीं, लगातार हो रही मौतें

Updated:
विज्ञापन
बाइक सवार युवा हेलमेट लगाने के प्रति गंभीर नहीं, लगातार हो रही मौतें

बाइक सवार युवा हेलमेट लगाने के प्रति गंभीर नहीं, लगातार हो रही मौतें

विज्ञापन

कटिहार जिले की सड़कों पर वाहनों का परिचालन नियमों को दरकिनार कर हो रहा है. कई बाइकों पर तीन-तीन लोडिंग कर बगैर हेलमेट लगाये सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे हैं. ऐसी स्थिति में बड़े हादसे भी हो रहे हें. जिससे लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है. परिवहन विभाग व स्थानीय पुलिस की सुस्ती सवालों के घेरे में है. मंगलवार की शाम एनएच 131ए मनिहारी-कटिहार सड़क के रोजितपुर के निकट अनियंत्रित ट्रक पर बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी थी. तीनों युवकों की मौत हो गयी थी. इसके पहले भी एनएच 31, एनएच 81, एसएच 77 सहित अन्य सड़कों पर खासकर बाइक सवार युवकों की सिर्पु इसलिए मौत हो गयी कि वे या तो बाइक पर तीन लोडिंग सवारी कर रहे थे तथा हेलमेट भी नहीं लगाया था. तेज रफ्तार बाइक जब वाहनों से टकराती है तो सर में गंभीर चोट लगने की वजह से अधिकांश मौत हो रही है. इसके बावजूद लोग हेलमेट लगाने के प्रति गंभीर नहीं है. हालांकि पुलिस की ओर से शहरी क्षेत्र में हेलमेट लगाने के लिए वाहन चालकों को जगरूक किया जा रहा है. पर इसका प्रभाव खासकर युवा वर्ग पर नहीं पड़ रहा है. करने के साथ जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है. पर इससे अधिक सख्ती के बाद ही हेलमेट लगाने के प्रति लोग जागरूक होंगे. जिले में

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन