एसपी ने पुलिस पदाधिकारी के साथ की क्राइम मीटिंग, कांड निष्पादन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Author :RAJKISHOR K
Published by :RAJKISHOR K
Updated at :13 May 2026 9:39 PM
विज्ञापन
एसपी ने पुलिस पदाधिकारी के साथ की क्राइम मीटिंग, कांड निष्पादन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

एसपी ने पुलिस पदाधिकारी के साथ की क्राइम मीटिंग, कांड निष्पादन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

विज्ञापन

कटिहार. जिले में अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर बुधवार को एसपी शिखर चौधरी ने अपने वेश्म में क्राइम मीटिंग आयोजित की. बैठक में हाल के दिनों में घटित आपराधिक घटनाओं लूट, हत्या जैसी घटनाओं की समीक्षा किए.बैठक के दौरान कांडों के निष्पादन, अपराध नियंत्रण, तथा संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी का निर्देश दिए. बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर सभी थाना क्षेत्र में नियमित गश्ती, सघन वाहन जांच अभियान चलाने का दिशा-निर्देश दिए.साथ ही अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी, साइबर अपराध संबंधित कांडों के निष्पादन, वारंट तामिला, दागियों की निगरानी, मद्यनिषेध अभियान, सी0सी0टी0एन0एस0 एवं डायल-112 की तत्परता जैसे बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई. मध निषेधाज्ञा को प्रभावी बनाने को लेकर बंगाल सीमा से सटे जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान एवं मादक पदार्थ विक्रेता, तस्कर एवं शराबी के विरुद्ध निरंतर छापेमारी अभियान जारी रखने का निर्देश दिए. एसपी ने गंभीर मामलों हत्या दुष्कर्म जैसे मामलों में डायरी एवं चार्जशीट समय पर प्रस्तुत करने का निर्देश दिए. इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सह सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन अभिजीत सिंह, सदर एसडीपीओ 2 रंजन सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सद्दाम हुसैन,प एसडीपीओ, बारसोई एसडीपीओ,परि. पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), परिचारी प्रवर, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष,ओ.पी. अध्यक्ष एवं शाखा प्रभारीगण उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन