दुकानदार पर ग्राहकों से ठगी का आरोप, एसडीओ को सौंपा आवेदन

Updated at : 27 Dec 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
दुकानदार पर ग्राहकों से ठगी का आरोप, एसडीओ को सौंपा आवेदन

दुकानदार पर ग्राहकों से ठगी का आरोप, एसडीओ को सौंपा आवेदन

विज्ञापन

– पक्का रसीद नहीं देने से राजस्व को नुकसान का दावा, जांच कर कार्रवाई की मांग बारसोई बारसोई बाजार स्थित एक फैशन कपड़ा दुकान संचालक पर ग्राहकों से मनमानी कीमत वसूलने और ठगी करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ग्राहकों ने एसडीओ आकांक्षा आनंद को शिकायत सौंपकर जांच एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है. शिकायत में कहा है दुकान से खरीदारी पर पक्का बिल/रसीद नहीं दी जाती. जिससे बाद में किसी प्रकार की शिकायत, गुणवत्ता संबंधी आपत्ति या सामान वापसी में भारी परेशानी होती है. पीड़ितों का आरोप है अधिक कीमत वसूलने के बावजूद केवल कच्ची पर्ची या मौखिक जानकारी देकर ग्राहकों को टाल दिया जाता है. शिकायतकर्ता नजार अंजुम, शाहिद, हासीम, मन्नान और असलम ने कहा कि पक्की रसीद नहीं देने से सरकार को सीधे तौर पर राजस्व की हानि हो रही है. उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाये जाने पर दुकान संचालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं दुकान संचालक शाहनसा ने कहा, कपड़ों की गुणवत्ता के अनुसार ही दाम तय किए जाते हैं. बिक्री के अनुरूप समय पर सरकार को कर का भुगतान किया जाता है. आरोपों को बेबुनियाद बताया. प्रशासन द्वारा मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन