विद्यालय का स्वच्छता का आकलन किया गया

विद्यालय का स्वच्छता का आकलन किया गया
मनिहारी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज टू के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुलीपाड़ा, मनिहारी का आकलन किया गया. जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार व संस्था एएमएस. लखनऊ की ओर से आकलन किया गया. रिसर्च इन्वेस्टिगेटर अंजली सिंह व अभिरुना निशा के देखरेख में किया गया. विद्यालय में सारी चीजों को सुव्यवस्थित पाया गया. अंजली सिंह ने जानकारी दी की उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुलीपाड़ा, मनिहारी का आकलन स्वच्छता मानक के रूप में उत्तम पाया. मौके पर प्रधानाध्यापक बद्री रजक, स्वच्छता पर्यवेक्षक जहांगीर, जुगनू कुमार मंडल, राकेश कुमार, उत्तम कुमार यादव, स्वच्छता कर्मी ओमप्रकाश पासवान, प्रेमलाल पासवान, चंदन मंडल, भारत यादव, रोहित कुमार, टिंकू कुमार मंडल, महेश मंडल, गोलू भगत आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










