सफाई कर्मी ने अपनी मांगों को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में किया हंगामा

नगर पंचायत बरारी में सफाई कर्मियों ने कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा किया.
बकाया वेतन, दो कर्मियों का वेतन रोकने, पीएफ को लेकर किया घेराव
किसी के बहकावे में हो रहा घेराव : कार्यपालक पदाधिकारी
बरारी. नगर पंचायत बरारी में सफाई कर्मियों ने कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा किया. कार्यालय समय पर सभी सफाई कर्मी हाथ में झाड़ू, डस्टबीन, ठेला के साथ मंगलवार को जमकर हंगामा किया. सफाई कर्मी सूरज मेहतर, प्रमोद मल्लिक, पिंकी देवी, बबलू, मिथिलेश मल्लिक, चम्पा देवी, नरेश मेहतर, शांति देवी, प्रकाश मल्लिक, लबलू मेहतर, बिजली देवी, चंदन मेहतर, रमेश मेहतर, निकेश सहित करीब चालीस रुफाई कर्मियों ने नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी, एकाउंटेंट को कार्यालय जाने से रोक दिया. अपनी समस्या दोहराते हुए बताया कि जब से नगर पंचायत का गठन हुआ है. तभी से सफाई का काम किया जा रहा है. लेकिन वेतन देने में कार्यालय मनमानी की जाती है. सूरज एवं नीकेश का वेतन रोक दिया गया है. झाडू खरीदकर लगाना पड़ता है. वेतन बारह हजार की जगह नौ हजार मिलता है. ठेला जर्जर हैं. कई समस्या से जूझ रहे हैं. सारा पैसा कार्यालय में बंदरबांट किया जाता है. कोई सुनने वाला नहीं है. कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी स्वरा ने बताया कि पूर्व की व्यवस्था जो भी रही हो जब से पद संभाली हैं. व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है. किसी के बहकावे में आकर यह कार्य किया जा रहा है. नगर कर्मी सूरज व निकेश के वेतन रोकने मामले पर बताया कि रोका नहीं गया है. तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ है. उन्होंने बताया कि व्यवस्था में जहां भी कमी है. उसे सुधारा जायेगा. सैरात हाट बरारी के डाक के मामले पर सवाल किया तो कुछ भी बताने से बचती रहीं. नगर पंचायत के अकाउंटेंट विशाल कुमार गठन से लेकर अबतक नगर पंचायत कार्यालय में पदस्थापित हैं. तभी से स्वच्छता कार्य किया जा रहा है. अकाउंटेट विशाल ने बताया कि शुरूआत में किये गये कार्यों का किसी का भुगतान नहीं रोका गया है. सारा दस्तावेज दिखाया जायेगा. सुरज एवं नीकेश का भुगतान हो जायेगा. सुजीत चौधरी के ट्रैक्टर आदि से नगर पंचायत के किये गये कार्यों का भुगतान नहीं किये जाने पर इसे बेबुनियाद बताया. ज्ञात हो कि प्रथम कार्यपालक पदाधिकारी कुमार मंगलम ने पद भार ग्रहण किया. उपरांत बीडीओ बरारी एवं मनिहारी के कार्यपालक पदाधिकारी ने प्रभार लिया. उपरांत कुमारी स्वरा ने प्रभार लिया. कई महीना तो प्रभार में निकल गया. कुमारी स्वरा के प्रभार के बाद काम में तेजी आयी. मंगलवार को सारा दिन काम ठप कर सभी सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर कार्यालय के बाहर डटे रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




