मुख्य सड़क के नीचे से मिट्टी धंसने से सड़क हुई जर्जर

Updated:
विज्ञापन
मुख्य सड़क के नीचे से मिट्टी धंसने से सड़क हुई जर्जर

मुख्य सड़क के नीचे से मिट्टी धंसने से सड़क हुई जर्जर

विज्ञापन

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायतों को जोड़ने वाली तथा पथरवार पंचायत जाने वाली मुख्य सड़क मिट्टी खिसकने से जर्जर हो गयी है. जिससे भारी वाहनों का आवागमन ठप है. काठघर पंचायत के हरसुआ गांव होते हुए पथरवार पंचायत के तेलिया बाद जाने वाली मुख्य सड़क हरसुआ गांव के समीप नीचे कि मिट्टी खिसकने से जर्जर हो गई है. जिससे चार चक्का व भारी वाहनों का आवागमन ठप हो गया है. जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है. दर्जनों ग्रामीणों ने शीघ्र जांच कर पथरवार पंचायत के मुख्य सड़क को मरम्मति कराने की मांग जिला पदाधिकारी कटिहार से किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन