सालमारी को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क अधूरी

Published by :RAJKISHOR K
Published at :17 Apr 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
सालमारी को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क अधूरी

सालमारी को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क अधूरी

विज्ञापन

आवाजाही करने में लोगों को काफी परेशानियों का करना पड़ता है सामना आजमनगर प्रखंड मुख्यालय से सालमारी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बदहाल है. आलमपुर व कनहरिया दियारा क्षेत्र से गुजरते हुए दमदम के रास्ते सालमारी को जोड़ने वाली नवनिर्मित सड़क का पहला हिस्सा प्रखंड मुख्यालय एवं तटबंध को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण अबतक अधूरा है. वाहन चालक व राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क निर्माण कार्य तटबंध सहित 300 मी पूर्व ही समाप्त हो गया है. तटबंध व सड़क के बीच में रास्ता खराब रहने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उक्त सड़क का पहला हिस्सा प्रखंड मुख्यालय एवं तटबंध से लेकर करीब 300 मीटर तक सड़क का निर्माण कार्य नहीं किया है. सड़क नहीं बनाये जाने से वाहन चालक सहित आमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सरकार ने यहां करोड़ों रुपए खर्च कर उच्च स्तरीय पुल व सड़क का निर्माण तो कराया है लेकिन दमदमा से सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ और आजमनगर प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने के लिए दियारा क्षेत्र होते हुए यह सड़क तटबंध तक जोड़नी थी. प्रखंड मुख्यालय के से अब तक जोड़ा नहीं जा सका है. राहगीर एवं स्थानीय लोगों में आक्रोश दिखने लगा है. आगामी बरसात के दिनों में तटबंध के किनारे जहां सड़क निर्माण कार्य नहीं हुआ है. बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं. कभी भी एक अप्रिय घटना घट सकती है. आजमनगर से बांध के रास्ते सालमारी जाने के लिए करीब 11 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है. दियारा क्षेत्र से गुजरने पर करीब 7 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ती है. इसलिए इस सड़क का निर्माण कार्य जरूरी है. आजमनगर मुख्य बाजार के स्थानीय लोगों ने पथ प्रमंडल मनिहारी और प्राणपुर विधायक निशा सिंह से शेष रह गए सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण कराने की मांग की हैं. विभागीय जेई रतन कुमार ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए कहा कि मैं अभी अभी ज्वाइन किया हूं उक्त सड़क की जानकारी मुझे अभी तक नहीं है. जानकारी के पश्चात ही कुछ कहा जा सकता है. उक्त सड़क के निर्माण कार्य को पूर्ण होने में कहां दिक्कत आ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन