रेडक्रॉस सोसाइटी ने मनाया विश्व रेडक्रॉस दिवस

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 08 May 2026 5:38 PM

विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसाइटी ने मनाया विश्व रेडक्रॉस दिवस

विज्ञापन

– 100 स्कूली बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच कटिहार रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा ने गुरुवार को संस्थापक हेनरी ड्यूनेन्ट का जन्मदिवस विश्व रेडक्रॉस दिवस के रूप में मनाया. चेयरमैन डॉ रंजना झा के नेतृत्व में रेडक्रॉस भवन में आयोजित कार्यक्रम में संस्थापक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर झंडोत्तोलन किया गया. डॉ रंजना झा ने बताया कि आज ही के दिन 8 मई 1828 को रेडक्रॉस संस्थापक हेनरी ड्यूनेन्ट का जन्म हुआ था. उनके जन्मदिवस को मानव सेवा में उनके योगदान और रेडक्रॉस स्वयंसेवकों के सेवा भाव को याद करने के लिए विश्व रेडक्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है. स्थापना के 163वें वर्ष में रेडक्रॉस आज लगभग 10 करोड़ स्वयंसेवकों के सहयोग से विश्व के 195 देशों में मानव स्वास्थ्य और जीवन की रक्षा में हर पल लगा हुआ है. स्कूल में 100 बच्चों की स्वास्थ्य जांच हुई सचिव संतोष गुप्ता ने बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय मिरचाईबाड़ी के बच्चों का स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सतीश कुमार ने लगभग 100 बच्चों की जांच की और निःशुल्क दवाइयां वितरित की. जांच में बच्चों में विटामिन की कमी, भूख न लगना, पेट में कृमि और आंखों की समस्या पाई गई. डॉ रंजना झा ने सातवीं और आठवीं कक्षा की छात्राओं की जांच कर उन्हें उचित मार्गदर्शन भी दिया. मौके पर पूर्व चेयरमैन अनिल चमरिया ने कहा कि कटिहार शाखा पीड़ितों की मदद में सदैव अग्रणी रही है. कार्यक्रम में प्रबंध समिति सदस्य आलोक सिन्हा, बबन झा, पुरुशोत्तम मोदी, देवराज शर्मा, कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे, स्कूल प्रबंध समिति अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद मनीष घोष उर्फ बिट्टू घोष, प्रधानाध्यापक सुबोध प्रसाद, वार्ड पार्षद नितेश सिंह उर्फ निक्कू सिंह और अन्य शिक्षक मौजूद थे. सभी ने रेडक्रॉस के सेवा कार्यों की सराहना की.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन