नाला निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन सामग्रियों का धड़ल्ले से हो रहा इस्तेमाल

आजमनगर मुख्य बाजार में चल रहे नाला निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन सामग्रियों का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है.
नाले की दीवार में मिट्टी युक्त गिट्टी व फर्श में कमजोर ईंट और निम्न गुणवत्ता वाले सीमेंट के इस्तेमाल का आरोप
आजमनगर. आजमनगर मुख्य बाजार में चल रहे नाला निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन सामग्रियों का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है. जिसको लेकर स्थानीय लोग व व्यवसायियों में आक्रोश पनपने लगा है. लोगों का कहना है कि इस कार्य में खुलेआम घटिया और गुणवत्ताहीन निर्माण सामग्री का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है. साथ ही लोगों का कहना है कि नाले की दीवार में मिट्टी युक्त गिट्टी व फर्श में कमजोर ईंट तथा निम्न गुणवत्ता वाले सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसका भविष्य में नाला टूटने या धंसने का खतरा बढ़ गया है. इसके बावजूद संबंधित विभागों के अधिकारी इस मामले में पूरी तरह मौन हैं.स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए कहा कि जिला पार्षद द्वारा इस नाला का निर्माण कार्य किया जा रहा है. जिस पर सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च किया जा रहा है. लेकिन नाला निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन कार्य व मानक को हास्य पर रखकर ठेकेदार द्वारा मजदूरों से जल्दबाजी में काम करवाया जा रहा है, ताकि कार्य जल्द से पूर्ण किया जा सके. निर्माण स्थल पर ना तो सघन निगरानी की जा रही है और ना ही सामग्री की जांच के लिए कोई इंजीनियर मौजूद रहते हैं. कई बार नागरिकों ने अधिकारियों को मौखिक शिकायतें दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. व्यवसायियों ने बताया कि बाजार के बीचों बीच चल रहे इस निर्माण से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. एक ओर धूल-मिट्टी से दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी हो रही है तो वहीं दूसरी ओर गुणवत्ताहीन कार्य से जनता का सरकारी तंत्र पर विश्वास भी डगमगा रहा है. लोगों की मांग है कि प्रशासन तत्काल जांच कर गुणवत्ता सुनिश्चित करे. साथ ही दोषी ठेकेदार के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




