जिला औद्योगिक नियोजक संघ के अध्यक्ष ने डीएम को मांग पत्र सौंपा

Updated at : 03 Jan 2026 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
जिला औद्योगिक नियोजक संघ के अध्यक्ष ने डीएम को मांग पत्र सौंपा

जिला औद्योगिक नियोजक संघ के अध्यक्ष ने डीएम को मांग पत्र सौंपा

विज्ञापन

कटिहार औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र विजय बाबू पोखर स्थित बियाडा विभाग के कार्यालय में डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में उद्योग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें जिला औद्योगिक नियोजक संघ के अध्यक्ष विकास सिंह ने डीएम को उद्यमियों के विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा. जिसमें औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र का फोरलेन से कनेक्टिविटी, औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र के चारों ओर चारदिवारी, औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र के मुख्य द्वार पर गार्ड रूम, औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र में लगातार हो रहे चोरी से निजात पाने के लिए आउटपोस्ट नाका की स्थापना, चारों ओर बिजली, सीसीटीवी कैमरा, जल निकासी, साफ- सफाई, उद्यमियों को सुविधा शुल्क से मुक्त करना, 2016 से बंद औद्योगिक नीति सर्विस सुविधा लागू करने, सफल उद्यमियों को किस्त लिए जमा करने पर कम इंटरेस्ट लगाने की मांग, उद्यमियों के विफल होने पर होने पर विभाग द्वारा लीज कैंसिल करने पर परिवार के भरण पोषण के लिए मुआवजा देने की मांग सहित बिहार सरकार के द्वारा उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग शामिल था. अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि एक समय जब कटिहार जिला औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित थी. एक समय है जब कटिहार जिला उद्योग विहीन होते जा रही है. उन्होंने जिला पदाधिकारी के इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया. उद्योग संवाद कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक बियाडा विभाग शिव कुमार ने बताया कि अब उद्यमी औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र में फोर स्टार होटल, इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग होम आसानी से खोल सकेंगे. अध्यक्ष विकास सिंह ने डीएम से 8 जनवरी 2016 से बंद आरबीएचएम जूट मिल की लगभग खाली पड़ी 55 एकड़ जमीन पर भारत सरकार व बिहार सरकार के संयुक्त प्रयास से जूट मिल या कोई नया उद्योग लगाने का मांग किया. इस अवसर पर प्रमुख उद्यमियों में सचिव नौशाद सिद्दीकी, असद इकबाल, मोहन बादबानी, भीम पमनानी, संजय प्रसाद, श्रीकांत शर्मा, रमाकांत कुशवाहा, पिंटू सिद्दीकी, गणेश साह, बद्री शाह, घनश्याम पमनानी, गौरव साह, गौरव साह, प्रेम कुमार साह, मनोवर इस्लाम, सद्दाम, अमीरुल, आकाश अग्रवाल, प्रहलाद कुशवाहा, राकेश शर्मा सहित दर्जनों उद्यमी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन