एक साल पहले बनी पीसीसी सड़क हुई जर्जर

एक साल पहले बनी पीसीसी सड़क हुई जर्जर
कोढ़ा प्रखंड के कोलासी कोल्ड स्टोरेज के पीछे महज एक साल पहले जिला परिषद मद से निर्मित पीसीसी सड़क जगह-जगह से टूट गई है. निर्माण के बाद से ही सड़क की गुणवत्ता व कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे. अब स्थिति यह है कि सड़क कई हिस्सों में धंस चुकी है. जगह-जगह से टूटकर जर्जर रूप ले चुकी है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का हाल ऐसा है मानो यह कई दशक पहले बनी हो और वर्षों की उपेक्षा से खराब हुई हो. विशेष बात यह है कि इसी सड़क के आगे अन्य मदों से बनी सड़कें अभी भी मजबूत और दुरुस्त हैं. जिससे इस सड़क के निर्माण में गंभीर लापरवाही की आशंका जताई जा रही है.।ग्रामीणों का कहना है कि घटिया सामग्री का उपयोग और निर्माण के दौरान गुणवत्ता पर ध्यान न दिए जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. पहले से ही संदेह के घेरे में रही सड़क अब सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. अन्यथा यह मामला कागजों में ही सिमट कर रह जायेगा. प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




