हर हर गंगे के जयघोष से गूंजा त्रिमोहनी संगम का उत्तरवाहिनी गंगा तट

Updated at : 05 Nov 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
हर हर गंगे के जयघोष से गूंजा त्रिमोहनी संगम का उत्तरवाहिनी गंगा तट

हर हर गंगे के जयघोष से गूंजा त्रिमोहनी संगम का उत्तरवाहिनी गंगा तट

विज्ञापन

कुरसेला कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने त्रिमोहनो संगम उत्तवाहनी सहित तीनटेंगा, बटेशपुर तटों पर पहुंच कर गंगा स्नान किया. सुबह से श्रद्धालुओं का जत्था त्रिमोहनी संगम तट पर पहुंचना शुरु हो गया था. श्रद्धालुओं ने पूर्णिमा तिथि के तीन दिन पूर्व तटों पर पहुंच कर गंगा सेवन किया. आवागमन कठिनाइयों के बावजूद कटिहार-पूर्णिया, मधेपुरा सहित सीमावर्ती भागलपुर जिला के श्रद्धालु त्रिमोहनी संगमतट पर पहुंच कर पूर्णिमा पर गंगा में आस्था का डूबकी लगायी. श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पार्थिव लिंग बना कर पूजा अर्चना किया. हर हर गंगे हर-हर महादेव के जयघोष से गंगा का तट गुंज उठा. देव दिपावली को लेकर पूर्णिमा स्नान कर श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्जवलित कर अराध्य देव को समर्पित किया. सीमावर्ती करारी तीनटेंगा और बटेशपुर घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूर्णिमा पर गंगा स्नान किया. कार्तिक पूर्णिमा पर अनेकों श्रद्धालुओं ने नाव व लंच से नदी पार कर बाबा बटेश्वर नाथ पर जलाभिषेक किया. अहले सुबह से पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए विभिन्न वाहनों पर सवार श्रद्धालुओं का चलना प्रारम्भ हो गया था. आस्था का भाव लिए महिला, पुरुष श्रद्धालु मीलों पद यात्रा कर गंगा तटों तक पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन